Tarot Card Rashifal (10th June): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Wednesday, Jun 10, 2026 - 01:12 AM (IST)

मेष- आज बड़ी सहजता के साथ कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के सामने अपनी मन की बात को रखेंगे। व्यापार में इच्छित परिणाम पाकर खुशी मिलेगी। भावुकता में आकर कोई गलत फैसला लेने से बचें। जमीन-जायदाद से जुड़ा मामला हल हो जाएगा।

वृष- आज का दिन बेहतर तरीके से बीतेगा लेकिन कार्यक्षेत्र में छोटी-मोटी समस्या से जूझना पड़ सकता है। व्यापार में आपके काम की प्रशंसा होगी। ज्यादा भागदौड़ करने की वजह से थक कर चूर हो जाएंगे। युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

मिथुन- आज चादर देख कर ही पांव पसारे नहीं तो खुद को परेशानी में खड़ा पाएंगे। कार्यक्षेत्र की समस्या को घरवालों के साथ सांझा करेंगे।  युवा अपने करियर के लिए बड़ा कदम उठाएंगे। अविवाहित व्यक्तियों के लिए आज विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है।

कर्क- कोई नया काम शुरू करने में परिवार के किसी बड़े और समझदार इंसान से महत्वपूर्ण सलाह मिलेगी। नए क्लाइंट के साथ जुड़ने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी और परिवार वालों में संबंध मधुर रहेंगे। बच्चों की सेहत में सुधार होगा।

सिंह- आज काम को समय से पूरा कर के मानसिक सुकून मिलेगा। हर परिस्थिति में एडजस्ट होने की कोशिश करेंगे। कारोबार में काम को पूरा करने के लिए कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। सेहत में बदलाव के लिए खान-पान पर विशेष ध्यान दें।

कन्या- आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। व्यापार में मनचाहा लाभ मिलेगा। कोर्ट-कचहरी का मामला सुलझ सकता है। आलस को अपने ऊपर हावी न होने दें। छात्रों को बहुत कुछ नया सीखने को मिलेगा। गैस और बदहजमी की परेशानी रहेगी।

तुला- आपका शांतिपूर्ण रवैया लक्ष्य पाने में मददगार रहेगा। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों की तरक्की के योग हैं। घर में करीबी रिश्तेदारों के आने से खुशी का माहौल बना रहेगा। युवा परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर घूमने जा सकते हैं। कब्ज की समस्या से राहत मिलेगी।

वृश्चिक- आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। नया काम शुरू करने के लिए परिवार वालों का भरपूर सहयोग मिलेगा। कोई काम निकलवाने के लिए न चाहते हुए भी किसी की जी हजूरी करनी पड़ सकती है। युवा कुछ क्रिएटिव करने का प्रयास करेंगे।

धनु- महत्वपूर्ण काम की योजना बना रहे लोगों को सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ मिलेगा और कोई नया ऑर्डर मिलने के योग हैं। पूरा ध्यान इनकम सोर्स बढ़ाने में लगा रहेगा। बच्चों के लिए मौज-मस्ती वाला दिन रहेगा। इस राशि के बुजुर्ग अपने खान-पान का ध्यान रखें।

मकर- आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। अनुभवी और बड़े लोगों से मेल-मिलाप होने की संभावना है। ऑफिस में काम का बोझ बढ़ सकता है। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। सेहत ठीक रहेगी।

कुंभ- आज युवा अनुशासन को तोड़ कर अपने लिए ही परेशानी खड़ी कर लेंगे। नौकरीपेशा लोग अपने काम से बहुत ही प्रसन्न रहेंगे। छात्र परीक्षा से फ्री होकर चैन की सांस लेंगे। घर की साफ-सफाई के साथ उसके साज-सज्जा पर भी ध्यान देंगे।

मीन-  आज प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना भविष्य में आपको ऊंचाइयों तक लेकर जा सकती है। ऑफिस में अपेक्षित लाभ न मिलने से मन दुखी रहेगा। युवा संकोच छोड़कर वर्तमान के काम को बहुत ही ध्यान से करें। सेहत को लेकर डरने की कोई बात नहीं है।  

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News