Tarot Card Rashifal (24th June): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Monday, Jun 24, 2024 - 06:28 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए बढ़िया रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। इस राशि के छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर चिंतित रहेंगे। परिवार के साथ खुशनुमा पल व्यतीत करेंगे।

वृष - आज का दिन आपके लिए व्यापार में मनचाहे परिणाम लेकर आने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। परिवार के साथ पिकनिक पर जाने का प्लान बनाएंगे। माता की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।

मिथुन- मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग पैसों के मामले में किसी पर आंख मूंद कर भरोसा न करें। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। सेहत अच्छी रहेगी।  
 
कर्क- ऑफिस में बॉस काम से प्रभावित होंगे, प्रमोशन होने के योग हैं। इस राशि के युवा किसी के विवाद में पड़ने से बचें।पारिवारिक विवादों को सुलझाने की कोशिश करेंगे। सेहत के मामले में आप खुद को बेहतर महसूस करेंगे।

सिंह- आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए खास रहने वाला है। माता-पिता के साथ किसी परिजन के घर जाने का प्लान बनाएंगे। घर के लिए किसी कीमती चीज की खरीदारी कर सकते हैं।  इस राशि के युवा दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय बिताएंगे।

कन्या- आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को किसी काम को पूरा करने के लिए बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के सहयोग से किसी बड़े काम में सफलता मिलेगी। सेहत का ध्यान रखें।

तुला- इस राशि के लोगों को किसी सामाजिक कार्यक्रम में नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। ऑफिस में अच्छे स्वभाव की वजह से दुश्मन भी दोस्त बन सकते है। इस राशि के युवा पढ़ाई के साथ-साथ पार्ट टाइम काम करने का मन बनाएंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए ताजगी से भरा रहने वाला है। विवाहित लोग अपनी तड़प को दूर करने के लिए समय निकाल ही लेंगे। व्यापार में किये हुए इन्वेस्टमेंट की रिटर्न मिलेगी। इस राशि के छात्रों का दिन मिलाजुला रहने वाला है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

धनु- आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। जीवनसाथी को खुश करने के लिए कोई स्पेशल तोहफा देंगे। इस राशि के छात्रों को माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत में सुधार लाने के लिए ज्यादा पैसे खर्च होंगे।

मकर- आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए खुशी भरा वातावरण बना रहेगा। किसी खास दोस्त से स्पेशल तोहफा मिल सकता है। परिवार की कोई बड़ी जिम्मेदारी आपके कंधों पर आ सकती है। नींद न पूरी होने की वजह से आलस बन रहेगा।

कुंभ- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। किसी परिजन के यहां से कोई दुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। सिंगल लोग शादी के बंधन में बंध सकते हैं।  

मीन- आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को फोन के जरिए कोई खुशखबरी मिल सकती है। किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात होगी। माता की सेहत को लेकर मन परेशान रेहगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News