Tarot Card Rashifal (27th March): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Wednesday, Mar 27, 2024 - 07:25 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। बहन के लिए आए रिश्ते को लेकर घर वालों से बातचीत करेंगे। व्यापार कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। इस राशि के युवा दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय व्यतीत करेंगे। सेहत ठीक रहेगी।

वृष- आज का दिन आपके खास रहने वाला है। प्रेम विवाह की तैयारी कर रहे लोगों को परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान बनाएंगे। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर सीरियस रहेंगे। किसी दोस्त की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे।  

मिथुन- आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए सामान्य रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोग बजट से ज्यादा इन्वेस्ट न करें। नौकरीपेशा लोगों को काबिलियत के अनुसार अच्छे फल मिलेंगे। लवमेट के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। गैस की समस्या रहेगी।  

सिंह- आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। संतान की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।

कर्क- आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए ताजगी से भरा रहने वाला है। बॉस के द्वारा दिए गए कार्य को समय से पूरा कर लेंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए इंटीमेसी का सहारा लेंगे। शरीर में पानी की मात्रा कम होने से तकलीफ होगी।

कन्या- आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। इस राशि के युवाओं को परीक्षा में मनचाहे नतीजे प्राप्त होंगे। परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। दांतों के दर्द से परेशान रहेंगे।

तुला- घर में चल रही किसी समस्या को लेकर परेशान रहेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को पार्टनर से धोखा मिल सकता है। पढ़ाई में आ रही किसी समस्या को दूर करने के लिए गुरुजनों से बात करेंगे। कानूनी मामले को हल करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेंगे।  

वृश्चिक- कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं को सफल करने में कामयाब रहेंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। मीडिया के द्वारा आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी हासिल हो सकती है। जीवनसाथी की तरफ से कोई तोहफा मिल सकता है।

धनु- राजनीति से जुड़े लोगों को कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार कर रहे लोग किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें नहीं तो पछताना पड़ सकता है। पुराने किए गए निवेश से आपको धन लाभ होने की संभावना है। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा।

मकर- आज का दिन मकर राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। व्यापार से जुड़े किसी काम को जल्दबाजी की बजाय सोच-समझकर सुलझाने की कोशिश करेंगे। इस राशि के छात्रों का दिन बेहतर रहने वाला है। पेट की समस्या से परेशान रहेंगे।

कुंभ- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। परिवार के साथ एकांत में समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को मनचाही सफलता मिल सकती है। इस राशि के छात्र अपने करियर को लेकर कोई अहम फैसले लेंगे। सेहत का ध्यान रखें।

मीन- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोग कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं। ससुराल पक्ष से धन संबंधित मदद मांगनी पड़ सकती है। परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News