Tarot Card Rashifal (18th March): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Monday, Mar 18, 2024 - 07:08 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- सामाजिक गतिविधियों में मेष राशि के जातकों का विशेष योगदान रहेगा। धार्मिक कार्यक्रम करवाने का प्लान बनाएंगे। बेवजह का गुस्सा आपको नुकसान पहुंचा सकता है। किसी बाहरी व्यक्ति को घर के निजी मामले में हस्तक्षेप न होने दें। 

वृष - आज व्यापार के काम की वजह से घर पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। फ़ोन के माध्यम से कोई जरुरी जानकारी मिल सकती है। ब्लड प्रेशर से संबंधित दिक्कत होने की सम्भावना है। छात्र अपनी पढ़ाई को नजरअंदाज न करें। 

मिथुन- आज लेन-देन के मामलों में विशेष रूप से सावधानी बरतें। संतान के भविष्य को लेकर कुछ प्लानिंग कर सकते हैं। किसी भी मामले को शांति से बैठ कर ही सुलझाएं। कार्यक्षेत्र में आपके काम की वजह से मान-सम्मान बढ़ेगा। 

कर्क- आज कार्यक्षेत्र में काम को लेकर कोई जरुरी फैसला ले सकते हैं। व्यापार में विरोधी आपका काम खराब करने की कोशिश करेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। घुटनों का दर्द या जोड़ों से संबंधित तकलीफ हो सकती है।

सिंह- आज सिंह राशि के जातक काफी खुश रहेंगे। नए व्यापार को शुरू करने के लिए काफी लोगों से सुझाव मिलेंगे। शारीरिक सेहत सही रहेगी लेकिन थोड़ी बहुत थकान हो सकती है। युवा वर्ग दिल के बजाय दिमाग से कोई भी फैसला लें। 

कन्या- सरकारी काम में अगर कोई बाधा आ रही थी वो आज दूर हो जाएगी। उधार दी हुई धनराशि वापिस मिलेगी। संतान से सुख मिलेगा। शाम के समय पार्टनर के साथ डिनर पर जाएंगे। सेहत में जो दिक्कत थी वो दूर हो जाएगी। 

तुला- आज दिन की शुरुआत में ही धन मिलने की सम्भावना है। कार्यक्षेत्र में काम को समय पर पूरा करने में असफल रहेंगे। पुराने साथियों से अचानक मिलने का मौका मिलेगा। रिश्तेदारों के साथ चल रहा विवाद भी समाप्त हो जाएगा। 

वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातकों का मन किसी पुरानी बात को लेकर परेशान हो सकता है। युवा वर्ग करियर में मन के मुताबिक कोई भी कार्य करेंगे। छात्रों की परीक्षाओं के लिए मेहनत सफल होती हुई दिखाई देगी। धन की आवक अच्छी बनी रहेगी।

धनु- आज किसी कारणवश ऑफिस में काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। दोपहर के बाद वाला समय सेहत के लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। युवा वर्ग जिस काम को करेंगे उसमें सफलता प्राप्त होगा। घर की जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी होगी। 

मकर- आज किसी मनोरंजक स्थल पर घूमने के लिए जाने का प्रोग्राम बनेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों को अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। मित्रों के साथ बिताया हुआ समय आपको बहुत फायदा प्रदान करेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव चलता रहेगा। 

कुंभ- आज कुम्भ राशि के जातक काफी व्यस्त रहने वाले हैं। कारोबार में काम का बोझ बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। युवाओं को अपने नए काम से आर्थिक फायदा भी मिल सकता है। पार्टनर के साथ चल रही दूरियां समाप्त होंगी। 

मीन- आज किसी प्रॉपर्टी में किया गया निवेश आपको फायदा प्राप्त करेगा। बच्चों की सेहत खराब हो सकती है। घर-परिवार की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। काम की जगह सतर्क रहें, वरना नुकसान होने की सम्भावना है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News