Tarot Card Rashifal (8th June): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Monday, Jun 08, 2026 - 04:30 AM (IST)
मेष- आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल लपर जाने का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के सिंगल लोग कार्यक्षेत्र में किसी को अपना दिल दे बैठेंगे। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा।
वृष - आज का दिन वृष राशि के जातकों के लिए खास रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात हो सकती है। भाई-बहन के रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। माता की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।
मिथुन- मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। कानूनी मामले को हल करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद लेनी पड़ सकती है। इस राशि के बच्चे किसी चीज को खरीदने की जिद कर सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।
कर्क- कर्क राशि वालों आज कार्यक्षेत्र में छोटी सी गलती बहुत बड़ा नुकसान कर सकती है।अनुभवी लोगों की सलाह मानना फायदेमंद साबित होगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। पार्टनर एक-दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे। सेहत ठीक रहेगी।
सिंह- सिंह राशि वालों आपका शांतिपूर्ण स्वभाव आपकी कार्यप्रणाली को और अधिक मजबूत करेगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। काम के साथ-साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करें।
कन्या- कन्या राशि वालों आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस बढ़ाने के लिए सफल व्यक्तियों का मार्गदर्शन अवश्य लें। सहकर्मियों की गतिविधियों पर ध्यान अवश्य दें। पति- पत्नी के आपसी संबंध मधुर रहेंगे। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। अपने खानपान का ध्यान रखें, सेहत बिगड़ सकती है।
तुला- तुला राशि वालों आज नजदीकी रिश्तेदारों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको नए बदलाव देखने को मिलेंगे।व्यापार में उन्नति होने के योग है। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। घर का माहौल अच्छा रहेगा। सेहत की बात करें तो सिर दर्द हो सकता है।
वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी बिजनेस में सुधार के योग है। सरकारी नौकरी वाले अपने काम के प्रति ज्यादा सजग रहें। घर का वातावरण मधुर बना रहेगा और कोई मांगलिक कार्य भी संपन्न हो सकता है। शाम को परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं।
धनु- धनु राशि वालों आज ऑफिस में अपने सहयोगियों के साथ किसी विशेष कार्य को लेकर विचार-विमर्श करेंगे। नए आर्डर मिल सकते हैं। बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार के साथ समय व्यतीत करें। सेहत ठीक रहेगी।
मकर- मकर राशि वालों सकारात्मक सोच के साथ दिन की शुरुआत करें। बिजनेस में लिए नए फैसलों के शुभ परिणाम मिलेंगे।जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। बच्चे खेल कूद में समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। खानपान के प्रति लापरवाही ना करें।
कुंभ- आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। बड़े भाई की शादी पक्की होने से घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। जो लोग रिलेशन में हैं, वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं। अचानक माता की सेहत बिगड़ सकती है।
मीन- आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। दोस्तों के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाएंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जान पड़ सकता है। मन को शांत रखने के लिए माता के साथ मंदिर जाएंगे।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
