Tarot Card Rashifal (12th March): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Tuesday, Mar 12, 2024 - 07:03 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। माता के साथ किसी काम को पूरा करने के लिए बैंक के चक्कर लगा सकते हैं। सोसाइटी के लोग आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न होंगे। दोस्तों के साथ बिगड़े हुए रिश्तों में भी सुधार आ सकता है।

वृष- कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। परिवार के साथ किसी समारोह में जाने का मौका मिलेगा। इस राशि के व्यापारी वर्ग को धन लाभ के मौके मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन- आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। ऑफिस में किसी काम को लेकर बॉस के साथ बहस हो सकती है। बिजनेस पार्टनर से धोखा मिल सकता है। परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।  

सिंह- आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए सामान्य रहने वाला है। संतान से जुड़ा कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें नहीं तो पछताना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। सरकारी काम को निपटाने के लिए किसी दोस्ती की मदद लेंगे।

कर्क- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। इस राशि की महिलाएं घर का कामों में बिजी रहेंगी। माता-पिता के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाएंगे।

कन्या- आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। किसी काम को पूरा करने के लिए अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। इस राशि के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। पिता की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।

तुला- आज का दिन तुला राशि वालों के लिए ताजगी से भरा रहने वाला है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। लवमेट को रोमांस करने का मौका मिलेगा। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

वृश्चिक- व्यवसाय से जुड़े लोगों को मनचाही सफलता मिल सकती है। परिवार के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। घर को रिनोवेट कराने पर भी पूरा ध्यान देंगे। गैस की समस्या से परेशान रहेंगे।  

धनु- आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के मुकाबले अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। नए व्यापार की शुरुआत करने के लिए बैंक से लोन लेना पड़ सकता है। किसी परिजन से पैसों की मदद मिल सकती है।

मकर- आज का दिन मकर राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में आपकी योजनाएं गति पकड़ेंगी। संतान के भविष्य को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। जीवनसाथी की तरफ से कोई उपहार मिल सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।

कुंभ- कारोबार के लिहाज  से आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता बनी रहेगी। इस राशि के युवा अपनी जिम्मेदारियों को निभाने की कोशिश करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। पेट की समस्या हो सकती है।

मीन- आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। व्यापार में कुछ मनचाहे बदलाव करने की योजना बनाएंगे। इस राशि के छात्र अपनी पढ़ाई में व्यस्त रहेंगे। जीवनसाथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान बनाएंगे। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News