Tarot Card Rashifal (9th March): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Saturday, Mar 09, 2024 - 06:47 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन आपके लिए बेहद ही शुभ रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक काम करने का मौका मिलेगा। छात्रों का मन पढ़ाई-लिखाई में लगा रहेगा। आय तो बढ़ेगी लेकिन खर्चे बढ़ने की सम्भावना है। सेहत भी सही रहेगी।

वृष- आज का दिन बेहद ही बिजी रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ बढ़ता हुआ दिखाई देगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन बेहद ही शुभ रहने वाला है। सेहत में उतार-चढ़ाव चलता रहेगा।

मिथुन- आज कार्यक्षेत्र में समय बहुत सही रहेगा। व्यापार का कोई महत्वपूर्ण अधूरा रह सकता है, ध्यान रखें। साथी के साथ प्रेम प्यार बना रहेगा। धार्मिक कार्यों की तरफ रुझान बढ़ता हुआ दिखाई देगा। सेहत से जुड़ी हर समस्या दूर होने की सम्भावना है।

सिंह- आज ज्यादा से ज्यादा समय मनपसंद गतिविधियों में बिताएंगे। युवा करियर में आगे बढ़ने के लिए किसी का मार्गदर्शन लेंगे। आलस की वजह से काम में मन नहीं लगेगा। सेहत को लेकर चिंतित रह सकते हैं। नौकरी के लिए समय सही है।

कर्क- आज मन काफी सकारात्मक रहेगा। दोपहर के बाद परिवार वालों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। घर में धन की आवक बढ़ेगी। व्यापार में काम का बोझ बढ़ सकता है। छात्रों का रुझान पढ़ाई के साथ-साथ कलाओं की तरफ भी रहेगा।

कन्या- आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए बेहद ही बेहतरीन साबित होगा। नौकरी के लिहाज से दिन बेहद ही बेहतरीन है। व्यापार में वृद्धि होने की सम्भावना है। युवाओं का मन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। हर काम में शुभता प्राप्त होगी।

तुला- आज अगर किसी जगह निवेश किया हुआ था वो वहां से फायदा प्राप्त हो सकता है। आपका गुस्सा आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं, ध्यान रखें। प्रॉपर्टी डीलिंग के लिए आज का दिन बेहद ही खास है। सेहत को सही रखने के लिए खान-पान का ध्यान रखें।

वृश्चिक- आज वृश्चिक राशि के जातक ज्यादा समय मनोरंजन में बिताएंगे। छात्र पढ़ाई पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में अधिकारी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। पति-पत्नी के साथ प्रेम-प्यार बना रहेगा। गला खराब रहने की सम्भावना है।

धनु- आज का दिन ठीक-ठाक ही रहेगा। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का मन करेगा। कार्यक्षेत्र में हर काम को बहुत ही ध्यान से करें। मानसिक तनाव को सही रखने के लिए एकांत में समय बिताएंगे। बदलते मौसम की वजह से सेहत खराब हो सकती है।

मकर- आज का दिन बेहद ही शानदार रहने वाला है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाएंगे। कार्यक्षेत्र में हर काम को बहुत ही ध्यान से करें। शुगर से जुड़ी परेशानी खत्म होती हुई दिखाई देगी। प्रेम संबंध पहले से ज्यादा बेहतर बनेंगे।

कुंभ- आज कुम्भ राशि के जातकों की कोई बड़ी डील पक्की होने की सम्भावना है। करियर से संबंधित फैसला सोच-समझ कर ही लें। रिलेशनशिप के लिहाज से समय ठीक-ठाक रहेगा। शारीरिक कमजोरी बढ़ने की संभावना है।

मीन- आज कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। पार्टनर के साथ समय सही रहेगा। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने में समय न व्यर्थ करें। मानसिक रूप से खुद को काफी स्ट्रांग फील करेंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News