Tarot Card Rashifal (25th november): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Saturday, Nov 25, 2023 - 07:36 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- आज का दिन मेष राशि वालों के लिए ऊर्जावान रहने वाला है। संतान की तरक्की देखकर खुशी होगी। भाई व बहन से किसी काम को पूरा करने के लिए मदद मांग सकते हैं। नौकरी के साथ पार्ट टाइम जॉब करने के बारे में विचार करेंगे। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
वृष- आज के दिन इस राशि के युवा अपने रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। किसी के बहकावे में आकर कोई फैसला न लें। सरकारी काम को करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद लेनी पड़ सकती है। पिता के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है।
मिथुन- मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनाएंगे। इस राशि के युवा घर के कामों में माता की सहायता करेंगे। मन में चल रही किसी परेशानी को लेकर जीवनसाथी के साथ बात करेंगे।
कर्क- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यात्रा के दौरान किसी विशेष व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। घर में किसी की शादी पक्की होने से खुशी का माहौल बना रहेगा। जीवनसाथी को खुश करने के लिए कोई स्पेशल तोहफा दे सकते हैं। सिर में भारीपन रहेगा।
सिंह- आज सिंह राशि वाले किसी भी वजह से रिलेशनशिप को नजरअंदाज न करें। पिता के साथ बैठकर करियर को लेकर बातचीत कर सकते हैं। लेन-देन से संबंधित मामले में सावधान रहना होगा। इस राशि की महिलाएं घर के लिए सामान खरीदने में व्यस्त रहेंगी।
कन्या- आज इस राशि के जातक अपने आर्थिक पक्ष को देखते हुए खर्च करेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति और संपन्नता बनी रहेगी। इस राशि के बच्चे अपनी परेशानी माता के साथ शेयर कर सकते हैं। पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी। यूरिन संबंधी इंफेक्शन होने की संभावना है।
तुला- आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। संतान की परीक्षा का रिजल्ट उनके हक में आएगा। कार्यक्षेत्र में नई योजना बनाएंगे, जिसके माध्यम से आपको अच्छी सफलता मिलेगी। परिवार के साथ मिलकर किसी हिल स्टेशन पर जाने का प्लान बनाएंगे।
वृश्चिक- आज के दिन किसी नए काम की शुरुआत करना बहुत अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ पल मौज-मस्ती में व्यतीत करेंगे। संतान से किसी काम में कोई गलती हो सकती है। विद्यार्थियों के बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।
धनु- आज निजी जीवन की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, जिन्हें बखूबी पूरा करेंगे। बिजनेस मीटिंग में परफॉर्मेंस अच्छा रहेगा। संतान पक्ष की और से कोई खुशखबरी मिलने क संभावना है। राजनीति से जुड़े लोगों की किसी बड़े नेता से मुलाकात होगी। जीवनसाथी के अवैध संबंधों के बारे में पता लग सकता है।
मकर- आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। प्रेम जीवन बीता रहे लोग साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने की योजना बना सकते हैं। इस राशि के लवमेट किसी रोमांटिक जगह पर घूमने जाएंगे। घर में किसी विदेशी मेहमान के आने से खुशी का माहौल बना रहेगा।
कुम्भ- आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाला है। बड़े भाई की सहायता से काम को जल्दी और आसानी से पूरा कर लेंगे। प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री से जुड़े काम फाइनल हो जाएंगे। फोन पर कोई अच्छी न्यूज़ मिलेगी, उससे घर में खुशियां आएंगी। भाई की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।
मीन- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। घर में चल रही समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। छात्रों का मन पढ़ाई से हट सकता है। लव पार्टनर से धोखा मिलने से मन परेशान रहेगा। थकान की वजह से सेहत बिगड़ सकती है।