Tarot Card Rashifal (13th november): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Monday, Nov 13, 2023 - 08:52 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष: आज उलझे हुए काम को सुलझाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। नौकरी कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। परिवार में सुख-शांति बनाए रखने का प्रयास सफल होगा। सेहत के साथ खिलवाड़ भारी पड़ सकता है।
वृष: आज चारों तरफ आपके ही काम के चर्चे होंगे। व्यापार की मेहनत की कमाई को किसी शुभ काम में लगाने का प्रयास करेंगे। युवा अपनी जीवनशैली को अनुशासित बनाने का प्रयास करेंगे। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।
मिथुन: आज कुछ भी करने से पहले आंख और कान खोलकर रखें नहीं तो काम खराब हो सकता है। व्यापार को आगे ले जाने के लिए भरपूर कोशिश करेंगे। संतान के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रम के होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।
कर्क: आज आपके अच्छे काम की वजह से समाज में मान-सम्मान बना रहेगा। व्यापार में बहुत से आय के साधन बनेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ प्रेम-प्यार बना रहेगा। परिवार की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए खूब मेहनत करेंगे। बदलते मौसम की वजह से गला खराब होगा।
सिंह: आज कार्यक्षेत्र में उच्च पद के अधिकारियों के साथ रहकर बहुत कुछ नया सीखने को मिलेगा। ऑनलाइन बिजनेस कर रहे लोगों को फायदा मिलने के आसार हैं। छात्रों की अपनी दोस्तों के साथ किसी प्रकार की कहा-सुनी हो सकती है। सिर दर्द रहेगा।
कन्या: आज बिजनेस में ज्यादा आत्मविश्वास काम को खराब कर सकता है, धैर्य से काम लें। कार्यक्षेत्र में आपके भोलेपन का कोई फायदा उठा सकता है। युवा शिक्षा के क्षेत्र में लापरवाही न बरतें। घर-परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। पेट दर्द होने की संभावना है।
तुला: आज अधूरे काम पूरे होंगे। लक्ष्य प्राप्त करने के लिए मित्रों का साथ मिलेगा। हर किसी को मन की बात कहने से बचें। व्यवहार में मधुरता रखें। निवेश से लाभ होगा। वर्क प्लेस पर प्रेम सम्बन्ध बनेंगे।
वृश्चिक: आज आपके टैलेंट की परीक्षा होगी, नई चुनौतियों को स्वीकार करने के लिए तैयार रहें। विदेश से किसी रिश्तेदार का आना होगा। साथी के साथ कुछ तनातनी रहेगी। सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें।
धनु: आज व्यापार के सिलसिले में यात्रा की संभावना है। कार्य के दबाव के कारण निजी जीवन को कम समय दे पाएंगे। प्रेम विवाह के लिए दिन अनुकूल है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
मकर: मिला-जुला दिन रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र की हर गतिविधि पर नजर रखें, बाद में पछताना न पड़े। किसी के हस्तक्षेप से योजनाएं बिगड़ सकती हैं। बेहतर होगा कि अपनी कार्यप्रणाली से संबंधित बातें किसी के साथ न बांटे। सेहत का खास ख्याल रखें।
कुम्भ: आज आपका दिन मध्यम सा रहेगा। व्यवसाय से जुड़ी डील फाइनल करते समय सूझबूझ से काम लें। जल्दबाजी में निर्णय न लें तो बेहतर रहेगा। किसी को दिया पैसा वापस मिल सकता है। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा।
मीन: आज कुछ बेहतरीन अवसर प्राप्त हो सकते हैं। किसी बुद्धिमान व्यक्ति से मिली सलाह से आपके जीवन में टर्निंग प्वाइंट आएगा। घर वालों से विचारों का आदान-प्रदान बहुत लाभ दिलाएगा। त्वचा से संबंधित समस्या होने की संभावना है।