Tarot Card Rashifal (5th may): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Friday, May 05, 2023 - 08:56 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- आज नए लोगों के संपर्क में आने से व्यापार में सकारात्मकता आएगी। बिना किसी रूकावट के सारे काम पूरे होंगे। संतान की किसी उपलब्धि से घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। शाम को मनोरंजन का कोई क्रार्यकम बन सकता है। स्किन प्रॉब्लम हो सकती है।
वृष- मीडिया, शेयर मार्किट और कम्प्यूटर से जुड़े व्यवसाय में अच्छा लाभ मिलेगा। किसी नए कार्य को शुरू करने के लिए समय बहुत उत्तम है। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें । परिवार में वाद-विवाद की स्थिति पैदा होगी। सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है।
मिथुन- आज दिन की शुरुआत एक्सरसाइज और योग से करना उत्तम विकल्प है। कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते है, कम ब्याज दर में लोन मिलेगा। परिवार का साथ मिलने से खुद को मजबूत महसूस करेंगे। आराम करने की विशेष जरूरत है।
कर्क- वाहन खरीदने के योग बनेंगे। आय के नये साधन प्राप्त होंगे। शत्रु नुकसान पहुंचाने की ताक में रहेगा। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने का मौका मिल सकता है। कुंवारों को अच्छे रिश्ते आएंगे। छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। खान-पान का खास ध्यान रखें।
सिंह- कार्यक्षेत्र में निरंतर प्रयास करने से सफलता प्राप्त होगी। नया मकान खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो समय बहुत उचित है। ऑफिस में विरोधी आप के आइिडयाज को नकार सकते हैं। किसी परिवारिक समारोह में शामिल होंगे। मजेदार भोजन मिलेगा।
कन्या- नए प्रोजेक्ट के लिए लोन लेना पड़ सकता है। जॉब कर रहे युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। परिवार का कोई सदस्य आप से मदद मांग सकता है। आध्यात्मिक कार्यो में भाग लेने से मन शांत रहेगा। दांत दर्द की शिकायत रह सकती है।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
तुला- कोर्ट-कचहरी से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। दैनिक कार्यो में व्यस्तता बनी रहेगी। भाई का रिश्ता होने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कार्य में ध्यान रखें, छोटी गलती बड़ा बवाल पैदा करेगी।
वृश्चिक- लेखन कार्यों के प्रति रूची जागृत होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। भविष्य को लेकर नई योजनाएं बनाएंगे। धार्मिक स्थल पर जाने से मन को शांति मिलेगी। वाहन आदि तेज गति से न चलाएं। गुस्से पर काबू रखना आवश्यक है।
धनु- नौकरी के लिए आवेदन पत्र भर सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग व्यर्थ की गतिविधियों में अपना समय नष्ट न करें। लक्ष्य के प्रति ध्यान केन्द्रित रखें। किसी लॉटरी या शर्त में पैसे जीत सकते हैं। पिता की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।
मकर- किसी नए बिजनेस में निवेश करने से अच्छा लाभ होगा। माता-पिता बच्चे की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। नदी या तालाब के समीप न जाएं। मन में किसी बात को लेकर संदेह हो सकता है। सेहत के प्रति लापरवाही भारी पड़ेगी।
कुंभ- नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें। छात्रों को करियर चुनने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। सगे-संबंधियों से मन-मुटाव हो सकता है। महिलाएं घर की बात पड़ोसियों से न करें। हल्की खांसी की समस्या हो सकती है।
मीन- जो स्टूडेंट लंबे समय से विदेश जाने का प्रयास कर रहे थे, उनकी मनोकामना पूरी होगी। धन प्राप्ति के अच्छे योग हैं। घर में कोई धार्मिक पूजा करने का इरादा बन सकता है। बच्चे खेल-कूद में अपना समय गुजारेंगे। सेहत ठीक रहेगी।