Tarot Card Rashifal (4th April): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Tuesday, Apr 04, 2023 - 07:12 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- आज कार्यक्षेत्र में आपके सवालों के जवाब मिल जाएंगे। व्यावसायिक गतिविधियों में पहले से भी ज्यादा ध्यान देने की कोशिश करें। युवाओं का मन किसी बात को लेकर चिंतित रहेगा। बदलते मौसम की वजह से खांसी-जुकाम परेशान करेगा।
वृष- आज कार्यक्षेत्र में चल रही दिक्कतों को दूर करने का प्रयास करेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में फायदा मिलने की संभावना है। छात्र समय पर अपना काम पूरा कर लेंगे। परिवार में जरूरत से ज्यादा खर्चे करने से बचें। पेट खराब रह सकता है।
मिथुन- आज शेयर मार्केट में रुका हुआ पैसा वापिस मिल सकता है। नौकरीपेशा लोग अपने काम से बोर हो जाएंगे। संतान की प्रगति को देखकर खुशी भरा माहौल बना रहेगा। दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है।
कर्क- आज कार्यक्षेत्र में आपका काम कोई खराब करने का प्रयास कर सकता है, ध्यान रखें। व्यापार में कर्मचारियों के साथ तनाव वाला माहौल बना रहेगा। छात्रों को अपनी परीक्षा के बेहतर नतीजे मिलेंगे। ज्यादा भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज करें।
सिंह- आज बहुत प्रयत्न करने के बाद बड़ी डील पक्की होती हुई दिखाई देगी। नौकरीपेशा लोग अपनी जॉब को बदलने के बारे में सोचेंगे। कोई वाहन या भूमि खरीदने की योजना बना सकते हैं। मित्रों के साथ बात करके अपनी मन की बात साझा करेंगे।
कन्या- आज कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने से बहुत सी उपलब्धियां मिलेंगी। व्यापार में कोई रुका हुआ कार्य संपन्न हो जाएगा। छात्र आगे बढ़ने के लिए किसी अनुभवी का मार्गदर्शन लेंगे। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करेंगे। हाथों में दर्द रहेगा।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
तुला- आज कार्यक्षेत्र में बड़े लोगों से मिलने का मौका मिलेगा, जो आगे जाकर फायदा देगा। व्यापार से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। बहुत दिनों बाद रिश्तेदारों के साथ मिलकर पुरानी यादों को ताजा करेंगे। पुरानी चोट दर्द देगी।
वृश्चिक- आज कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की नाराजगी दूर करने की कोशिश करेंगे। बिजनेस में दूसरों की बजाय अपने काम पर ध्यान देंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा। युवा सैर-सपाटे में अपना समय खराब करेंगे। जंक फूड खाने की वजह से पेट खराब रहेगा।
धनु- आज मार्केटिंग संबंधी कार्यों को पूरा करने में देरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ अनबन होने की संभावना है। छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। घर में परिवार वालों के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। किसी प्रकार की एलर्जी हो सकती है।
मकर- आज न चाहते हुए भी कार्यक्षेत्र में सोच से भी ज्यादा काम करना पड़ सकता है। बिजनेस में थोड़ी सी लापरवाही परेशानी का कारण बन सकती है। पुराने दोस्तों के साथ मिलकर खुशी महसूस होगी। घर के सदस्यों का मन किसी बात को लेकर परेशान होगा।
कुम्भ- आज का दिन बस व्यापार के कामों में ही लगे रहेंगे। जो लोग नौकरी में प्रमोशन की चाह रखते हैं, उनकी इच्छा भी पूरी हो जाएगी। सिंगल लोगों को विवाह के उचित रिश्ते आएंगे। शारीरिक के साथ मानसिक थकान भी रहेगी। बढ़ने खर्चे परेशानी का कारण बनेंगे।
मीन- आज कार्यक्षेत्र के काम में बदलाव लाने की कोशिश करेंगे। बिजनेस में उतार-चढ़ाव संभव है। युवाओं का मन कुछ नया काम करने को करेगा। परिवार के किसी सदस्य के मन की बात करके दिल के बोझ को हल्का करेंगे। मानसिक थकान रहेगी।