Tarot Card Rashifal (18th November, 2022):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Friday, Nov 18, 2022 - 07:20 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज के दिन जो भी फैसला लेंगे, वह सफल साबित होगा। व्यापार कर रहे लोगों को पार्टनरशिप का ऑफर मिल सकता है। जॉब वालों की ऊपरी आय के साधन बनेंगे। घर-परिवार में शांति बनी रहेगी। छात्र आगे बढ़ने के लिए दिन-रात मेहनत करेंगे।

वृष- आज दिनचर्या में कुछ नयापन लाने की कोशिश करेंगे। नौकरी पेशा लोगों को नई जॉब का ऑफर मिलेगा। बिजनेसमैन को नई डील मिलेगी। घर में किसी नजदीकी रिश्तेदार की शादी की तैयारी में समय बीतेगा। पेट दर्द परेशान करेगा।

मिथुन- आज अचानक कोई खुशखबरी मिल सकती है, जिससे परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। छात्रों को उनकी सफलता के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। व्यापर के मामलों पर अधिक समझदारी से निर्णय लेंगे। जॉब वालों को सजग रहने की जरुरत है।

कर्क- आज कोई नया काम शुरू करने से पहले किसी वरिष्ठ की सलाह लेंगे। किसी से सोच-समझकर बात करें, विवाद की स्थिति बन सकती है। विचारों की दिशा बदलती हुई नजर आएगी। साथी के साथ समय बिताएंगे। मौसमी बीमारियों से सावधान रहें।

सिंह- आज कोई भी काम करने से पहले उसकी योजना बनाएं तभी सफलता मिलेगी। बिजनेस के काम बिना रुकावट पूरे हो जाएंगे। रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। परिवार में खास दावत होगी।

कन्या- आज काम से संबंधित नई चीजें सीखने को मिलेंगी। स्वभाव में सकारात्मकता आएगी। घर में मेहमानों के आगमन से चहल-पहल भरा माहौल रहेगा। हंसी-मजाक में समय बीतेगा। छात्रों की पढ़ने-लिखने में रुचि बढ़ेगी। सेहत पर ध्यान दें।

तुला- आज पुराने समय से चल रही समस्या का समाधान मिलेगा। नया वाहन खरीदने के योग हैं। व्यवसाय से संबंधित योजनाओं पर पुनर्विचार करना होगा। परिवार के साथ समय बिताएंगे। पेट से संबंधित दिक्कत होने से सेहत खराब हो सकती है।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

वृश्चिक-
आज आर्थिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कुछ प्लानिंग करेंगे। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें। किसी नजदीकी मित्र के धार्मिक समारोह में जाने का अवसर प्राप्त होगा। खान-पान पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

धनु- आज व्यापर में बदलाव आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। नौकरी कर रहे लोगों को कुछ परेशनियों का सामना करना पड़ सकता है। घर के किसी व्यक्ति की स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। गले की खराश तकलीफ दे सकती है।

मकर- आज काम की रुकावटें दूर करने के लिए अनुभवी लोगों के साथ चर्चा करेंगे। खर्चों की अधिकता रहने से हाथ थोड़ा तंग रहेगा। छात्र मेहनत से परेशानियों को सुलझाने में सफल रहेंगे। सिर दर्द, माइग्रेन जैसी दिक्कत रहेगी।

कुम्भ- आज कार्यक्षेत्र में प्रभावशाली इंसान की मदद से बिजनेस में उपलब्धियां मिल सकती हैं। सरकारी नौकरी वालों को कोई खास जिम्मेदारी मिलेगी। साथी के साथ विवाद की स्थिति बनने की संभावना है।

मीन- आज प्रॉपर्टी बेचने की योजना बन रही है तो अच्छी डील हो सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों का ऑफिस का वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति पूर्ण एकाग्र चित्त रहेंगे। ज्यादा काम की वजह से थकान महसूस होगी।

PunjabKesari kundi


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News