Tarot Card Rashifal (8th November, 2022): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Tuesday, Nov 08, 2022 - 08:22 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- आज कोई खास कार्य अथवा समस्या हल होने वाली है। व्यवसाय में कुछ भरोसेमंद पार्टियों से नए प्रस्ताव मिलने की संभावना है, जो काफी लाभदायक रहेगी। सरकारी नौकरी करने वालों को अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य खराब होने के आसार हैं।
वृष- आज रुके हुए या उधार दिए हुए पैसे वापिस मिल सकते हैं। पैसा आने के साथ-साथ खर्चों की भी स्थिति बनी रहेगी, उचित बजट बनाकर रखें। परिवार वालों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा। अत्यधिक कार्यभार की वजह से थकान रहेगी।
मिथुन- आज पुरानी पहचान के किसी व्यक्ति के साथ बातचीत होगी, प्रसन्नता महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़ा बड़ा फायदा होने की उम्मीद है। पुरानी बातों का प्रभाव वक्त के साथ दूर हो जायेगा। अविवाहित के विवाह की बात पक्की होने की संभावना है।
कर्क- आज निराशा दूर करने के लिए किसी से मार्गदर्शन मिलेगा। जीवन में नई शुरुआत होती नजर आएगी। घर का वातावरण सुखद और खुशनुमा बना रहेगा। विद्यार्थिओं को अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। सिरदर्द की समस्या हो सकती है।
सिंह- आज कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने से उत्साह बढ़ता हुआ नजर आएगा। संतान से करियर को लेकर शुभ समाचार मिलने से प्रसन्नता होगी। आपका गुस्सैला स्वभाव रिश्तों को खराब कर सकता है। बदलते मौसम की वजह से शरीर में सुस्ती हावी रहेगी।
कन्या- आज भूमि संबंधी खरीद-फरोख्त के कार्य बिना किसी व्यवधान के पूरे हो जाएंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। विश्राम और मनोरंजन में समय बीतेगा। सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
तुला- पुराने समय से संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद आज ख़त्म हो जायेगा, मन को सुकून मिलेगा। पारिवारिक और सामाजिक गतिविधियों में मन लगा रहेगा। व्यक्तिगत गतिविधियां किसी के समक्ष जाहिर करने से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
वृश्चिक- आज दिन सकारात्मक रहेगा तथा खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को काम से संबंधित फायदा मिल सकता है। आय और व्यय में संतुलन बना रहेगा। रिलेशनशिप में नकारात्मकता दूर करने के लिए स्वभाव को बदलने की कोशिश करेंगे।
धनु- निवेश करने के लिए आज का समय अनुकूल है, भविष्य में फायदा होगा। कार्यस्थल पर अपने सहयोगियों के साथ किसी बात पर अनबन हो सकती है। धार्मिक गतिविधियों में भी आस्था बढ़ेगी। एलर्जी की तकलीफ बढ़ती हुई नजर आएगी।
मकर- आज का दिन रचनात्मक कार्यों में व्यतीत होगा। घर की साज-सज्जा में समय व्ययतीत होगा। संपत्ति के लेन-देन से संबंधित कुछ योजनाएं बन सकती हैं। छात्रों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। युवा अपने करियर पर ध्यान देने की कोशिश करेंगे।
कुम्भ- आज का दिन मन मुताबिक तरीके से बीतेगा। घर में किसी खास सदस्य की उपलब्धि से जश्न जैसा माहौल रहेगा। रुपए-पैसे का लेन-देन करते समय बहुत सावधानी बरतनी होगी, धोखाधड़ी होने की सम्भावना है। पैर दर्द की समस्या में रहत मिलेगी।
मीन- आज ऑफिस में मनचाहा प्रमोशन प्राप्त करने में सफलता हासिल होगी। कोई नया काम शुरू करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेंगे। विद्यार्थियों की पढ़ाई से संबंधित समस्या दूर होगी। खान-पान और दिनचर्या के प्रति बिल्कुल लापरवाही न करें।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें