Tarot Card Rashifal (23rd october, 2022):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Sunday, Oct 23, 2022 - 06:58 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज फेस्टिवल सीजन की तैयारी को लेकर सारा दिन व्यस्तता बनी रहेगी। धैर्य-संयम रखने से अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से अंजाम दे पाएंगे। बाहर के खाने से परहेज रखें, गैस की समस्या परेशान कर सकती है।
 
वृष- आज सुबह-सुबह सुखद समाचार मिलने से सारा दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। तोलमोल कर बोलें। लेन-देन के मामले में किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें। कजिन्स के साथ घूमने का मौका मिलेगा।
 
मिथुन- व्यस्तता के साथ आराम पर भी ध्यान दें, सेहत पर असर पड़ सकता है। सामाजिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा। त्योहारों के अवसर पर मेहमानों की आवाजाही लगी रहेगी, घर में खुशी का माहौल बनेगा।

कर्क- आज परिवार के साथ त्योहारों की योजनाएं बनाने में समय बीतेगा। ऑफिस का काम समय पर न करने से अधिकारी नाराज होंगे। बिजनेसमैन को पुरानी गलतियों पर पछतावा होगा। सेहत के साथ समझौता करने से बचें।

सिंह- आज महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जिससे अच्छा लाभ मिलेगा। जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा। फालतू के कामों में समय न गवांए। दूर के परिजन से लंबे समय के बाद मिलना होगा। खानपान की आदतों में सुधार लाएं।

कन्या- आज खरीदारी के लिए बाजार जाना होगा, सोच-समझ कर खर्च करें। अपना काम खुद निपटाने का प्रयास करें, अच्छा मुकाम पाएंगे। विदेश जाने के चाहवान हैं तो ट्राइ करने के लिए शुभ योग है। शादीशुदा जीवन में थोड़ी मुश्किलें आएंगी।

तुला- आज कारोबार संबंधी पार्टियों के साथ संपर्क बढ़ेंगे, प्रशंसकों की संख्या में वृद्धि होगी। अपने खर्चों पर लगाम लगाएं। दूसरों की सलाह पर ध्यान न दें, मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। पेट संबंधित समस्या हो सकती है।
 
वृश्चिक- आज संभल कर रहें, कुछ लोग स्वार्थ की भावना से नुकसान पहुंचा सकते हैं। वाद-विवाद में न पड़ें।  किसी से उधार लेने से बचें। क्रश के साथ नजदीकियां बढ़ सकती हैं। मेडिटेशन से आपका तन और मन खुश रहेगा।

धनु- आज बड़ों की कोई सलाह कार्यक्षेत्र में धन लाभ करा सकती है। नए लोगो से मुलाकात होगी। छात्रों के लिए यह दिन परिश्रम भरा रहेगा। सहनशीलता को बढ़ाना होगा। जीवनसाथी से सारे मनमुटाव खत्म होंगे।

मकर- आज हंसमुख स्वभाव कि वजह से घर-परिवार में तारीफ के पात्र बनेंगे। मेहनत के बल पर बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे। यात्रा से संबंधित निर्णय स्थगित करने पड़ सकते हैं। इन्फेक्शन की समस्या तंग कर सकती है।
 
कुंभ- आज अधिक आत्मविश्वास के कारण काम हाथ से निकल सकते हैं। पुराने मित्र का सहयोग मिलने से प्रसन्नता मिलेगी। परिवार के साथ किसी परिजन के घर जाएंगे, बढ़िया गिफ्ट मिलेगा। खान-पान का ध्यान रखें।

मीन- आज त्योहारों के मौसम की रोनक से काफी खुश रहेंगे, सारा दिन मौज-मस्ती में बीतेगा। व्यवहार में अनुकूलता रहेगी। अच्छे-अच्छे पकवान खाने को मिलेंगे। विद्यार्थियों की मेहनत रंग लाएगी। बच्चों फरमाइश करते नजर आएंगे। 

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News