Tarot Card Rashifal (21st october, 2022): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Friday, Oct 21, 2022 - 07:28 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- आज का दिन सुख-शांति भरा रहेगा, सकारात्मकता बनी रहेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी वरिष्ठ का भरोसा जीत कर अपने रास्ते में आने वाली सभी बाधाओं से पार पा लेंगे। पहले से किए गए निवेश अच्छा लाभ देंगे।
वृष- आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने से साख में बढ़ौतरी होगी। संतान के करियर में आ रही समस्याओं का हल निकालने में सफल होंगे। सेहत अच्छी रहेगी।
मिथुन- आज नीति बनाकर काम करने से कामयाबी मिलेगी और बड़े लोगों का साथ भी मिलेगा। बजट को लेकर गंभीर होंगे। परिवार वालों के साथ सलाह करने के बाद ही कोई बड़ा निर्णय करें।
कर्क- आज त्यौहारों के उपलक्ष्य में शॉपिंग पर जाएंगे लेकिन अपने कुछ खर्चों पर लगाम लगानी होगी। कान के कच्चे बनकर संबंधों को खराब करने से बचें। छोटी-मोटी मौसमी समस्या होने की संभावना है।
सिंह- आज दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। घूमने जाएंगे और मनचाहा सामान खरीदेंगे। बिना वजह दूसरों के मामले में दखल न दें। बाहर का भोजन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।
कन्या- आज घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। किसी की मीठी बातों में आकर अपना नुकसान करने से बचें। नया काम शुरू करने से पहले अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा कर लें। सेहत संबंधी पुरानी समस्या से राहत मिलेगी।
तुला- आज के दिन बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है, रुका हुआ काम पूरा होगा। मन में शांति रहेगी। ज्यादा तनाव और कामकाज का असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है, सजग रहें।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
वृश्चिक- आज का दिन कुछ नया करने का मन होगा। कठिन परिश्रम से सभी कार्य पूरे होंगे। किसी अच्छी जगह पर यात्रा करने की योजना बना सकते हैं। सेहत के प्रति जागरुक रहें।
धनु- आज जिंदगी की दौड़ में सबसे आगे निकलने की इच्छा होगी। आर्थिक स्थिति में कुछ बदलाव आएंगे। जल्द ही नया घर-वाहन खरीदने की तैयारी शुरू कर सकते हैं। खानपान पर ध्यान दें ।
मकर- आज अपनी बुद्धि से सारे काम पूरे कर लेंगे, प्रसन्नता मिलेगी। कुंवारों के रिश्ते को लेकर घर में उत्साह का माहौल रहेगा। जल्दबाजी और उत्साह में कोई भी काम करने से बचें। तेज मसाले वाले भोजन से परहेज रखें।
कुंभ- आज आप किसी बाहरी गतिविधि में हिस्सा लेंगे, प्रशंसा के पात्र बनेंगे। बच्चे के करियर को लेकर कोई नया कदम उठाएंगे। परिवार में शांति पूर्ण माहौल रहेगा। छोटी-मोटी शारीरिक समस्या को अनदेखा न करें।
मीन- आज चुनौतियों को पार करने में सफल रहेंगे। बिजनेस में कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे। साथी के साथ संबंध ओर गहरा होगा। ज्यादा मेहनत और भागदौड़ का बुरा असर सेहत पर पड़ सकता है।