Tarot Card Rashifal (16 अक्टूबर, 2022): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Sunday, Oct 16, 2022 - 08:44 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन आपके लिए सफलता लिए हुए हैं। अपने कार्यों को छोड़कर दूसरों की सहायता के लिए तत्पर रहेंगे। सायंकाल के वक्त लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जिससे मन में संतोष रहेगा। जीवन में सीखी बातें लाभ देंगी। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

वृष- परिवार के वरिष्ठ सदस्य की सलाह से लिया गया फैसला उत्तम रहेगा। संतान के भविष्य से जुड़ा कोई फैसला लेना पड़े तो हिचकिचाएं नहीं, उस फैसले से बच्चों का फायदा ही होगा। कुछ नई चीजों का अनुभव करेंगे, जो व्यापार के लिए भी उत्तम रहेंगी।  

मिथुन- आज का दिन आर्थिक रूप से फलदायक है। माता-पिता को किसी धार्मिक स्थल पर घुमाने लेकर जा सकते हैं। यदि किसी मित्र को आपकी मदद की आवश्यकता हो, तो अवश्य करें। छात्रों का पढ़ाई में मन लगा रहेगा। व्यापार में सुबह से ही लाभ के नए-नए अवसर प्राप्त होंगे, जिससे मन प्रसन्नता से भरा रहेगा।

कर्क- मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन रहेगा। शाम का समय परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती में व्यतीत करेंगे। सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसमें धन लाभ भी होगा। नौकरी में ज्यादा दबाव होने के कारण अकेले काम करने की नौबत आ सकती है लेकिन आप आसानी से सब कुछ कर लेंगे।

सिंह- आज हर काम को पलक झपकते ही पूरा कर लेंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलता दिखेगा। आज घर में रंगाई पुताई का काम भी करवा सकते हैं। साझेदारी में यदि कोई व्यापार है तो वह भरपूर लाभ दे सकता है। सेहत का लिहाज से दिन अच्छा रहेगा।

कन्या- धर्म-कर्म के प्रति आज रुचि बढ़ेगी। धार्मिक कार्य में व्यापारी भी आगे बढ़कर हिस्सा लेंगे। बच्चों को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी कर रहे जातकों को सहकर्मियों से संतोषजनक समाचार सुनने को मिलेगा।

1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

तुला- आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार में कई दिनों से चली आ रही लेनदेन की समस्या समाप्त होगी। अपनी सेहत के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि इसमें गिरावट आ सकती है।

वृश्चिक- आज सारा वक्त परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। कुछ ऐसे काम करेंगे जिससे यश चारों ओर फैलेगा। घर के सदस्यों की कामना पूर्ति में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, सबका दिल जीतने में कामयाब हो जाएंगे। किसी बड़ी हस्ती के मार्गदर्शन से आपके व्यापार में चली आ रही समस्या समाप्त होंगी।

धनु- धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। किसी नजदीकी से उपहार मिल सकता है। परिवार वालों के साथ पिकनिक पर जाने का प्लान बन सकता है, खूब मस्ती करेंगे। नए उपकरण जैसे, लैपटॉप, मोबाइल इत्यादि खरीद सकते हैं, समय अच्छा है।

मकर- घर में आपकी मर्जी के विरुद्ध कुछ कार्य होगा, दिल को ठेस पहुंच सकती है। ससुराल पक्ष से मान-सम्मान मिलता दिख रहा है। नौकरी के क्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी। जिस भी कार्य को करने की सोचेंगे उसमें शुरुआत में रुकावट अवश्य आएगी, लेकिन बाद में वह काम पूरा हो जाएगा।

कुंभ- यदि कोई सरकारी कार्य अटका हुआ है तो उसे ज्यादा समय के लिए न टालें और पूरे करने की कोशिश करें। संपत्ति का क्रय-विक्रय करने जा रहे हैं, उसके सभी पहलुओं को सावधानी से जांच ले, नहीं तो भविष्य में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। माता-पिता के सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।

मीन- आपके व्यक्तित्व में एक अलग सा निखार देखने को मिलेगा। घर व व्यापार के लिए कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला सीखनी पड़ेगी। नौकरी में कुछ शत्रु परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। आपकी समझदारी के सामने वह कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे।

PunjabKesari kundlitv


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Related News