Tarot Card Rashifal (15th october, 2022):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Saturday, Oct 15, 2022 - 07:49 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज जीवन में कुछ नई परिस्थितियां बनेंगी। हर काम में अपनों का साथ और आशीर्वाद मिलेगा। सकारात्‍मक ऊर्जा बनी रहेगी। खर्चों की अधिकता रहेगी लेकिन सही जगह पर निवेश होगा। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम बना रहेगा। 
उपाय- लाल रंग की वस्‍तु अपने पास रखें।

वृष- आज के दिन परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल रहेंगी। इधर-उधर की बातों में न फंसे, काम पर ध्यान बनाए रखें। जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रयत्न करने होंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। सर्दी-खांसी होने की संभावना है।
उपाय- हनुमान जी की अराधना करें।

मिथुन- आज भाग्‍य साथ देगा। कोर्ट-कचहरी के फैसले आपके हक में रहेंगे। कारोबार ऊंचाइयों पर जाएगा। धार्मिक अनुष्‍ठान में भाग लेंगे। चिंता, चिंतन में बदलेगी। गहरे ज्ञान की प्राप्ति होगी। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर होगा।
उपाय- शनिदेव की पूजा करें।

कर्क- आज का दिन जीवन को नई दिशा प्रदान करेगा। शत्रु आपके मित्र बनने का प्रयास करेंगे। काम का बोझ रहेगा लेकिन कड़ी मेहनत से हर मुश्कित दौर को पार कर लेंगे। संतान के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें।
उपाय- पीली वस्‍तु पास रखें।

सिंह- आज जो कभी ख्यालों में भी नहीं सोचा था वैसा होगा। कोई बड़ा अवसर हाथ से न जानें दें। नई चीजों पर ध्यान देने की कोशिश करेंगे लेकिन मानसिक थकान रहेगी।  साथी और परिवार के बीच चुनाव करना कठिन होगा।  
उपाय- सरसों के तेल से मालिश करें।

कन्या- आज बेचैनी बढ़ेगी लेकिन असंभव काम संभव हो जाएंगे। पुरानी बातों को भुलाकर, नए सीरे से शुरुआत करेंगे। बेतुकी बातों में न अटके। लोगों की बातों पर ध्यान न देकर खुद के बारे में सोचेंगे।
उपाय- काले चने काली माता को भोग लगाएं।

तुला- आज खुद को विचलित न होने दें, वक्त के अनुसार बदलने का प्रयास करें। कोई बड़ा अवसर हाथ से निकल सकता है, सावधान रहें।  घर वालों से वाद-विवाद होने की संभावना है। बदन दर्द की तकलीफ होने के आसार हैं।
उपाय- तुलसी पर तिल के तेल का दीपक लगाएं।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

वृश्चिक- आज कुछ भी हो जाए लक्ष्य की ओर आगे बढ़ना जरूरी है, सुखद भविष्य का निर्माण करने में सफल होंगे। जीवन में चल रहे उतार-चढ़ाव खत्म होंगे। माता-पिता को समझने की कोशिश करें, नजरअंदाज न करें।
उपाय- हनुमान जी को मीठे पान का भोग लगाएं।

धनु- आज अधिकतर काम सरलता से पूरे होंगे, क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। काम पर फोकस बढ़ने से आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। परिवार और पार्टनर के बीच संतुलन बनाने में समस्या आएगी। सेहत ठीक रहेगी, फिर भी आराम करें
उपाय- शनि स्त्रोत का पाठ करें।

मकर- व्यक्तिगत जीवन पर ध्यान देने की जरुरत है। खुद की गलतियों को समझकर, सुधारने की कोशिश करेंगे। किमती वस्तु खोने की संभावना है। छोटी-मोटी तकलीफ होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
उपाय- शिव मंदिर जाएं।

कुंभ- आज अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। परिवार को अपना नजरिया समझाने की कोशिश करेंगे। पार्टनर के साथ विवाद होंगे, लेकिन जल्दी सब सामान्य हो जाएगा। करियर को बेहतर बनाने के लिए प्रयत्न बढ़ाने होंगे।
उपाय- राधारानी को गुलाब का फूल भेंट करें।

मीन- आज स्वभाव में लचीलापन आएगा। अपने विचार और व्यवहार पर नियंत्रण रखने के प्रयास में सफल रहेंगे। पैसों से संबंधित चिंता खत्म होगी। परिवार की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। सिर दर्द की समस्या हो सकती है।
उपाय- शनि देव को उड़द की दाल चढ़ाएं।

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News