Tarot Card Rashifal (4th September, 2022):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Sunday, Sep 04, 2022 - 08:42 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- परिस्थिति तथा समय में तालमेल बिठाकर कार्य करने में सक्षम रहेंगे। बुजुर्गों के प्रति मन में सेवा भाव बना रहेगा। विद्यार्थी तथा युवा अपने करियर के प्रति पूरी तरह से फोकस रहेंगे। उन्नति से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। घर में किसी शुभ कार्य के होने की संभावना है। हल्की थकान महसूस करेंगे।

वृष- आज कार्यक्षेत्र में प्रमोशन से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। किसी प्रकार का निर्णय लेने से पहले उस पर गंभीरता से विचार विमर्श करना आवश्यक है। कामकाज को लेकर की गई यात्राएं सफल होंगी। नौकरी से संबंधित परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आएगा। मान सम्मान बढ़ेगा। सेहत में सुधार होगा।

मिथुन- रुके व अटके हुए कार्य आज पूरे होने की अधिक संभावना है। इस समय कोई नई उपलब्धि आपका इंतजार कर रही है, अपनी योग्यता व प्रतिभा द्वारा उसे पूरा करने में सक्षम भी रहेंगे। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन सामान्य होगा। सेहत का खासा ख्याल रखना बेहद जरूरी है।

कर्क- आज का दिन मन मुताबिक बीतेगा। व्यापार में विस्तार के लिए उचित समय है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। किसी अपरिचित इंसान की बातों में आने से परेशानी बढ़ सकती है। नौकरी में पदोन्नति के योग बने हुए हैं। सामाज में इज्ज्त बढ़ेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लॉन बनेगा। 

सिंह- संतान के करियर से संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। किसी भी प्रकार के विवाद में उलझने से बचें। कामकाजी महिलाओं के लिए दिन उचित है। घर के किसी सदस्य की दिक्कतों को हल करने में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। लव पार्टनर के साथ डेट पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

कन्या- आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई चुनौती सामने आएगी और खुद को साबित करने में सफल रहेंगे। इस समय बिजनेस को लेकर जो योजना चल रही है, वो फिलहाल टल सकती है। नौकरी में सिद्धांतों के साथ बिल्कुल भी समझौता न करें। धन लाभ होने की संभावना है। परिवार में खुशियां आएंगी। दिनचर्या पर ध्यान दें। 

1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

तुला- अपने सकारात्मक दृष्टिकोण द्वारा किसी भी समस्या का हल ढूंढने में सक्षम रहेंगे। संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। किसी भी काम से पहले बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना न भूलें। परिवार के लोगों के साथ हसीन पल व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

वृश्चिक- कार्यक्षेत्र में विस्तार की योजना पर काम शुरू करने से काफी हद तक सफलता मिल सकती है। अपने टैक्स संबंधी सभी काम पूरे रखें। राजकीय सेवा क्षेत्र में है तो पब्लिक के साथ व्यवहार करते समय सावधानी रखने की आवश्यकता है। पारिवारिक सदस्यों के सम्बन्धों में मधुरता आएगी। किसी बीमारी से जूझ रहे हैं तो अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। 

धनु- आय के नए स्रोत बनने के उचित योग बन रहे हैं। कारोबार में कोई उपलब्धि मिलने के आसार हैं। नौकरी में छोटी-मोटी समस्याएं आ सकती हैं। बॉस को आपके द्वारा किया गया कार्य पसंद आएगा, जिससे प्रगति के चांस बढ़ेंगे। आध्यात्मिक विषयों में वृद्धि होगी। साथी को उपहार भेंट करने से प्रेम रिश्ता में प्रगाढ़ता आएगी। सेहत सामान्य रहेगी। 

मकर- किसी भी परिस्थिति में कार्य को पूरा करने का आपका जज़्बा सफलता दिलाएगा।  समाज में मान-सम्मान के साथ रुतबा में भी वृद्धि होगी। छात्रों की मेहनत रंग लाएगी। सांईस स्टूडेंट्स को सफलता प्राप्त होगी। सरकारी कर्मचारियों को फायदा होने की संभावना है। परिवार में प्रेम बढ़ेगा व खुशियां बनी रहेंगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कुंभ- योजना अनुसार काम में सफलता मिलेगी। तकनीकी कार्यों से संबंधित व्यवसाय में कामयाबी का लुत्फ लेंगे। कार्यप्रणाली को किसी के समक्ष जाहिर न करें। ऑफिस में किसी परेशान में हैं तो सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। घर से शुभ समाचार मिलेगा। प्रेम जीवन सुखद। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

मीन- किसी रिश्तेदार के आगमन से घर में खुशी का माहौल तो होगा ही साथ ही साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे का समाधान मिलेगा। पिछले लंबे समय से कोर्ट-कचहरी से संबंधित जो मामले अटक हुए हैं, उनका फैसला आज आपके हक में आ सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। घर वालों के साथ टूर पर जाने का प्लॉन बन सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

PunjabKesari kundlitv
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News