Tarot Card Rashifal (2nd September, 2022):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Friday, Sep 02, 2022 - 07:46 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- कारोबार में सफलता हाथ लगेगी। नौकरीपेशा लोगों की आय के स्रोत बढ़ेंगे। पहले से की गई बचत आज काम आ सकती है। अकेलापन महसूस करेंगे, परिवार की मदद मिलेगी। सेहत की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा। लंबे अर्से से जिस समस्या से उलझ रहे थे, उससे राहत मिलेगी।

वृष- आज आप आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरे रहेंगे। बाॅस को अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। कारोबार करने वालों को अच्छा लाभ होगा। परिवार की खुशी के लिए अधिक धन खर्च करना पड़ेगा। फालतू के कामों में अपना वक्त बर्बाद न करें। सेहत का ध्यान रखें, लापरवाही भारी पड़ सकती है।

मिथुन- आज कोई अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है। दिन खुशियों भरा रहेगा। मार्केट में लगाया धन बड़ा लाभ देगा। भविष्य को देखते हुए निवेश करेंगे। नौकरी करने वालों के लिए दिन शुभ रहेगा, प्रशंसा का पात्र बनेंगे। परिवार के साथ सुखद पल व्यतीत करेंगे। कुछ नया सीखने को मिल सकता है।  

कर्क- आज का दिन कल से बेहतर रहेगा। पूरे परिवार के साथ किसी तीर्थ स्थल पर जाने का प्लान बन सकता है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बनाने में आपको योगदान सराहा जाएगा। व्यापार बढ़ाने के नए मौके मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों की इनकम में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। बाहर के खाने से परहेज रखें।

सिंह- नए विचारों के साथ कार्य शुरू करेंगे, फायदे मिलेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को कोई अहम फैसला लेना पड़ेगा। परिवार का कोई सदस्य यदि प्रेम विवाह की जिद कर रहा है तो पहले अच्छे से जांच-पड़ताल करें। किसी बाहरी काम की वजह से तनाव हो सकता है, उसका असर सेहत पर पड़ेगा।

कन्या- आज का दिन हर काम सोच-विचार करके करें, समय चिंताजनक रह सकता है। किसी के साथ बहस होने की संभावना है। शाॅपिंग जाते वक्त जेब का ख्याल रख कर खर्च करेंगे तो बेहतर रहेगा। मनचाहे रोजगार की प्राप्ति होगी। छात्रों को अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

तुला- आज भाग्य आपका साथ देगा। हर काम में सफलता मिलेगी। नौकरी बदलने के लिए दिन अनुकूल है। घर वालों का साथ बिगड़े काम बना सकता है। सेहत का ख्याल रखें नहीं तो डॉक्टर के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। कुंवारों के रिश्ते की बात चलेगी।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

वृश्चिक-
आज कोई बड़ा खर्चा आने की संभावना है। धन को सुरक्षित रखें, चादर देखकर पैर पसारें। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनसे सहकर्मचारी प्रभावित होंगे। बिजनेस में कोई बड़ा सौदा हाथ लगेगा। किसी भी काम की शुरुआत से पहले पिता का आशीर्वाद अवश्य लें। सेहत सामान्य रहेगी।

धनु- जो व्यापारी कारोबार के सिलसिले में घर से बाहर जा रहे हैं, उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। नौकरी वालों का दिन अच्छा रहेगा। कुछ समय के लिए अपने शौक पर विराम लगाएं, कर्ज में डूब सकते हैं। परिवार में किसी रिश्तेदार के आने से चहल-पहल रहेगी। करियर को लेकर सजग रहें।

मकर- जो लोग विदेश में व्यापार करना चाहते हैं, उनके लिए समय उत्तम है। भूमी-वाहन का सुख मिलेगा। नौकरी करने वाले लोगों के ऊपर ऑफिस में अत्यधिक जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। फैमिली के साथ टूर पर जाने का प्लान बनेगा। सर्दी-खांसी होने के आसार हैं।

कुंभ- आज व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें तभी हर काम में सफलता प्राप्त करेंगे। बहस करने से बचें। संतान की समस्याओं के लिए समय निकालेंगे। धन से संबंधित मामलों में किसी पर भी भरोसा न करें। सेहत संबंधित समस्याओं को नजर अंदाज न करें, डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।

मीन- कार्यक्षेत्र में या कारोबार में लापरवाही बिल्कुल न बरतें। हर पग सोच-विचार करने के बाद उठाएंगे तो कामयाबी मिलेगी। दफ़्तर में अच्छे स्वभाव की वजह से दुश्मन भी दोस्त बन सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, पाठ-पूजा में मन लगेगा। मानसिक थकान हो सकती है।

PunjabKesari Kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News