Tarot Card Rashifal (15th May 2022):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Sunday, May 15, 2022 - 09:18 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा। व्यवसाय में लंबे समय से चली आ रही लेन-देन की समस्या आज हल होगी लेकिन आप अपने मित्रों के साथ किसी दूर की यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं।

वृष: परिवार के सभी सदस्यों के साथ मिलकर आप किसी मांगलिक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की प्रिय के प्रति प्रगाढ़ता और बढ़ेगी। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लगने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।

मिथुन: आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखना बेहतर रहेगा नहीं तो इससे संबंधित कुछ समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

कर्क: किसी परीक्षा की तैयारी की है तो उसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। कोई जमीन- जायदाद से संबंधित मामला लंबा लटक सकता है, जिसमें रिश्वत भी देनी पड़ेगी।

सिंह: अपने विरोधियों के मुंह से प्रशंसा सुनकर हैरानी होगी लेकिन फिर भी उनसे सावधान रहना होगा। सत्ता व शासन का भी गठजोड़ लाभ मिलता दिख रहा है। आप किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।

कन्या: किसी परिजन से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लगेगा, जिसके कारण अपने कुछ पुराने कर्ज उतारने में भी सफल रहेंगे। जीवनसाथी से कोई अनबन चल रही थी तो वह भी आज समाप्त होगी।

तुला: आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा, जो लोग रोजगार के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं, उन्हें भी कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। सायंकाल के समय घर में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है।

वृश्चिक: धन खर्च भी बढे़गा। पारिवारिक मामलों में यदि कोई सलाह मशवरा करना पड़े तो किसी वरिष्ठ सदस्य से करें तो बेहतर रहेगा। अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। अपने मित्रों के साथ किसी सामाजिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।

धनु: आज का दिन स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ परेशानी भरा रहेगा। संतान द्वारा किसी कार्य के पूरे न होने के कारण निराशा होगी लेकिन यदि आपके स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आए तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना होगा। 

मकर: कोई विपरीत समाचार सुनकर अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यदि अपने आस-पड़ोस में रह रहे किसी परिजन से कोई वाद-विवाद पनपे तो उसमें चुप रहना बेहतर रहेगा नहीं तो वह कानूनी हो सकता है।

कुंभ: आज शत्रु प्रबल रहेंगे लेकिन उन्हें मात देने के लिए अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करना होगा। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा, जिसमें आप कुछ अन्य कार्यों पर खर्चा भी कर सकते।

मीन : आज का दिन चिंताग्रस्त रहने वाला है। अपनी संतान की शिक्षा व उनके कुछ कामों की चिंता सता सकती है। यदि आपने लेन-देन किया तो वह पारिवारिक रिश्तों में दरार पैदा करा सकते हैं।

नीलम
8847472411 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News