Tarot Card Rashifal (12th May 2022):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Thursday, May 12, 2022 - 08:50 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: आज किसी काम में भाई-बहन आपका हाथ बटायेंगे। जिससे काम जल्दी पूरा होगा। अगर कला के क्षेत्र से जुड़े हैं तो तरक्की के कई नये रास्ते मिलेंगे और लोग कला की खूब प्रशंसा करेंगे।

वृषभ: आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए समय बेहतर रहेगा। परिवार वालों के साथ मंदिर में दर्शन के लिए जायेंगे। जीवन में बहुत तरक्की मिलेगी। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है। 

मिथुन: आज लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। कई दिनों से रुका हुआ कोई जरूरी काम पूरा हो जायेगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे।

कर्क: लवमेट के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। माता-पिता से कोई अच्छी सलाह मिलेगी। किसी बात को लेकर खुद ही मुस्कुराते नजर आयेंगे। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट के लिए समय अच्छा रहने वाला है। 

सिंह: आज ऑफिस के काम में बिजी रहेंगे। दिन भर के काम से शाम को थकान महसूस होगी लेकिन जल्द ही रिलैक्स हो जायेंगे। अपनी भावनाओं पर थोड़ा काबू रखना चाहिए। फिजूल के खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें। 

कन्या: व्यापार को लेकर किसी अनजान व्यक्ति से बात होगी। जिसका सकारात्मक परिणाम मिलेगा, सभी समस्याओं का समाधान निकलेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। 

तुला: आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में अच्छा माहौल बन जायेगा।  समाज के लोग घर पर मिलने आयेंगे। विवाहितों के लिए भी दिन बढ़िया रहेगा। 

वृश्चिक: आपके काम से जीवनसाथी प्रसन्न होंगे। किसी लेन-देन से फायदा होने की उम्मीद है। करियर को लेकर की गई मेहनत का फल मिलेगा। आज अपने विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। करियर में और आगे बढ़ेंगे। 

धनु: आज दिन खुशियों से भरा रहेगा। रोजमर्रा के काम में  सफलता मिलेगी। किसी विशेष कार्य में की गई मेहनत का फल आज मिलेगा। लोगों को आपके विचार पसंद आयेंगे। 

मकर: ऑफिस में सहकर्मियों की मदद मिलेगी। हाई एजुकेशन पाने की ख्वाहिश रखने वाले स्टूडेंट्स के लिए दिन अनुकूल है। बच्चों की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। 

कुंभ: आज दिन यात्रा में बीतेगा। आप अपने परिवार के साथ मनोरंजन के लिए घर पर कोई गेम खेलने का प्लान बनायेंगे। व्यापारी वर्ग को अचानक बड़ा धन लाभ होने की संभावना है। 

मीन: ऑफिस में सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। अगर नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो आज का दिन शुभ है। कोई मन की इच्छा पूरी होगी।

नीलम
8847472411 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News