Tarot Card Rashifal (1st april 2022):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Friday, Apr 01, 2022 - 09:05 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। परिवार में चल रही समस्याएं समाप्त होंगी। बेहतर होगा बेवजह किसी की बातों में दखल देने से बचें और अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें। 

वृष: छात्रों को परीक्षा में अच्छा परिणाम मिलेगा। कला के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को सम्मान मिलेगा साथ ही लोग आपसे प्रेरणा लेंगे। काम में स्थिरता बनी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। 

मिथुन: आज रुके हुए कार्य पूरे होंगे। ऑनलाइन व्यापार करने वालों को कोई बड़ा आर्डर मिलेगा, जिससे आप पूरे दिन प्रसन्न रहेंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है, शिक्षक प्रशंसा करेंगे। 

कर्क: अगर आप किसी नए काम की शुरूआत चाहते हैं, तो उस विषय से जुड़े लोगों की सलाह जरूर लें। जीवनसाथी से बैठकर बात करने से रिश्तों मे मधुरता बढ़ेगी। करोबार में आ रही परेशानियों का आज हल निकलेगा। 

सिंह: आज का दिन फेवरेबल रहेगा। किसी काम में बेहतरीन परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होने की संभावना है। लवमेट एक दूसरे को उपहार देंगे, इससे रिश्तो में और मजबूती आएगी।

कन्या: माता-पिता के सहयोग से अपकी तरक्की के मार्ग खुलेंगे। छोटे उद्योग वाले लोगों को बड़ा मुनाफा होगा। समाजिक कार्यों में सहयोग करने से समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में पदोन्नति होने के योग बन रहे हैं।

तुला: आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यावसायिक प्रगति के लिए दिन अनुकूल है। बड़ा धन लाभ होने के भी योग बन रहे हैं। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और ज्यादा मजबूत होगा। पहले किए हुए परिश्रम का लाभ मिलेगा। 

वृश्चिक: नवविवाहित जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। आज कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। महिलाएं अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें। बच्चे पिता के साथ पार्क में घूमने जायेंगे। 

धनु: आज आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। इस ऊर्जा के साथ जिस काम को करेंगे वो समय पर पूरा हो जाएगा। इंजीनीयर्स आज अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे, तो उन्हें सफलता जरूर मिलेगी। 

मकर: आज तरक्की के रास्ते खुलेंगे। आय के नये स्त्रोत मिलेंगे। इससे आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। किसी काम को पूरा करने में जीवनसाथी की सलाह काम आएगी। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। सभी कष्टों का निवारण होगा। 

कुंभ: आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कोई भी फैसला लेने से पहले उस पर विचार कर लें तो अच्छा होगा। किसी पुराने विवाद का फैसला आज आपके पक्ष में आएगा। परिवावालों के सहयोग से रुके हुए कार्य पूरा करने में सफल होंगे।

मीन: दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। छात्रों की पढ़ाई के प्रति गंभीरता बढ़ेगी। जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिए ऑफर आयेगा। कार्यक्षेत्र मे सफलता मिलेगी।

नीलम
8847472411


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News