Tarot Card Rashifal (13th February 2022):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Sunday, Feb 13, 2022 - 09:13 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष : आज भाग्य पूरे दिन साथ रहने वाला है। सभी कार्य समय से पूरे हो जायेंगे। मन में किसी बात को लेकर उलझन बनी रहेगी लेकिन किसी के साथ बातें शेयर करने से सब ठीक हो जायेगा। बिजनेस के लिए नई योजनाएं बनायेंगे।

वृषभ: सामाजिक कार्यों के लिए किसी समारोह में सम्मानित किया जायेगा। अविवाहित लोगों को शादी के प्रस्ताव आयेंगे। परिवार के सभी लोगों के बीच सामंजस्य बना रहेगा। बच्चों का मन पढ़ाई से हट सकता है।

मिथुन: रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। साथ ही घर पर कोई धार्मिक कार्यक्रम करने का मन बनायेंगे। लोगों को प्रसन्न करने के लिए अपने स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। घर-परिवार में खुशियों का आगमन होगा।

कर्क: विद्यार्थियों के लिए दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। फोन पर किसी रिश्तेदार से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

सिंह: आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। जिससे लोग तारीफ करेंगे। आज यात्रा कुछ ज्यादा होने की वजह से थकान महसूस करेंगे। पेंटिंग करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, कला की तारीफ होगी।

कन्या: इंजीनियरिंग के छात्रों को किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिए ऑफर आयेगा। बच्चों के लिए जरूरत का सामान खरीदेंगें, जिससे बच्चे खुश होंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

तुला: दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। सोशल मीडिया पर आज नए-नए दोस्त बनेंगे। जीवनसाथी के साथ घरेलू चीजों को खरीदने का प्लान बनायेंगे। रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार के लिए किसी बड़े ग्रुप से डील करने में कामयाब होंगे।

वृश्चिक: अगर कोई नयी जमीन खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ है। दोस्तों के साथ घर पर पार्टी मनाएंगे, जिसमें खूब एन्जॉय करेंगे। सेहत के लिहाज से आज दिन अच्छा रहेगा।

धनु: आज ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा। बढ़ी हुए ऊर्जा के साथ कोई काम करेंगे तो कम समय में पूरा हो जाएगा। आज अंदरूनी ताकत कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में भी मददगार साबित होगी। जीवनसाथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल बनेगा।

मकर: पड़ोसी से किसी तरह के विवाद से बचें। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। लोगों को बातों से सहमत करने में सफल होंगे। छात्रों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है।

कुंभ: आज धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। किसी कार्य को पूरा करने के लिए परिवार वालों से राय ले सकते हैं। घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। लवमेट के साथ कहीं घूमने जायेंगे, रिश्ते में और मिठास आयेगी।

मीन: आज व्यापार में दो गुणा वृद्धि होने के योग बने हुए हैं। आज अपने पिता से कोई अच्छा सरप्राइज मिलेगा। अपने परिवार वालों के साथ डिनर का आनंद लेंगे। तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे।

नीलम
8847472411


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News