Tarot Card Rashifal (12th February 2022):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Saturday, Feb 12, 2022 - 08:51 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: अपने करियर में सफलता प्राप्त होगी, साथ ही आपके पिता को भी अपने कार्यों में तरक्की मिलेगी। इस दौरान आपकी तिजोरियां मोतियों से भरी रहेंगी यानि आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहेगी।

वृष: संतान का सुख प्राप्त होगा। आपके कामों की गति तेज होगी। आर्थिक हालात बेहतर होंगे। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

मिथुन: आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी, साथ ही इस दौरान अपने पिता की सेहत का खास ध्यान रखें, साथ ही अपनी माता और संतान के खान-पान पर भी नजर बनाये रखनी चाहिए।

कर्क: परिवार के बाकी सदस्यों के साथ भी अपने संबंध ठीक बनाये रखने के लिये अधिक कोशिशें करनी पड़ सकती हैं। पैसों के मामले में भी आपकी स्थिति ठीक-ठाक बनी रहेगी।

सिंह: मुख से निकले हुए शब्द प्रभावशाली होंगे। दूसरे लोग भी आपसे बहुत प्रभावित होंगे। धैर्य आपको लाभ दिलाने में मदद करेगा। शिक्षा संबंधी कार्यों के साथ-साथ कृषि और लेखन कार्यों से भी लाभ होगा।

कन्या: विद्या का लाभ पाने के लिये उचित मेहनत की आवश्यकता है। संतान का सुख मिलने में कुछ परेशानी आ सकती है। अपने पिता के स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखना चाहिए।

तुला: अपनी मेहनत के बल पर भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। भूमि-भवन, वाहन का लाभ मिलेगा, साथ ही काम में माता से सहयोग मिलता रहेगा। किसी भी काम के प्रति धैर्य सफलता जरूर दिलायेगा।

वृश्चिक: भाई-बहनों के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। अपने कार्यों में भाई-बहनों का हर तरह से सहयोग प्राप्त होगा। दूसरों के सामने अपनी बातों को अच्छी तरह रख पायेंगे। लोग आपकी बातों को तवज्जो देंगे। आर्थिक रूप से भी आपकी स्थिति अच्छी रहेगी।

धनु : आर्थिक रूप से किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, साथ ही व्यापार में वृद्धि के लिए मेहनत जारी रखनी चाहिए। संतान सुख पाने के लिए आपको कोशिशें करनी पड़ सकती हैं।

मकर: आपको राजा के समान सुख प्राप्त होगा। भरपूर यश-सम्मान मिलेगा, साथ ही हर तरह के भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति में सहायता प्राप्त होगी। इसके अलावा जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे और पैसों के मामले में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

कुंभ: मेहनत के बल पर धन लाभ होगा। इस दौरान अपने खर्चों पर थोड़ा कंट्रोल रखना चाहिए। इसके अलावा बहन, बुआ और मौसी के साथ संबंध ठीक बने रहेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

मीन: आज मेहनत के बल पर धन अर्जित कर पाएंगे। संतान शिक्षा के क्षेत्र में आगे रहेगी। इस दौरान आपकी कोई इच्छा भी पूरी हो सकती है। अपने हर काम को बहुत अच्छे से पूरा करेंगे।

नीलम
8847472411


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News