Tarot Card Rashifal (30th january 2022): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Sunday, Jan 30, 2022 - 09:07 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आर्थिक तौर पर थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। किसी विदेशी कंपनी से आपकी डील होने के योग बन रहे हैं। पड़ोसियों के साथ मिलकर किसी सामाजिक कार्य में सहयोग देंगे। 

वृष: लोगों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज किसी रिश्तेदार से मिलने उनके घर जाने का मन बनाएंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से जो भी काम शुरु करेंगे, उसे जल्द ही पूरा कर लेंगे। 

मिथुन: आज का दिन अच्छा रहेगा। अकारण शुरू हुई बाधाओं का अंत अपने आप ही हो जाएगा। ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। आज मन प्रसन्न रहेगा। अचानक किसी धार्मिक कार्य में सहयोग देने का अवसर मिलेगा। जिसे करने से आप अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। 

कर्क: बच्चे माता-पिता के साथ अपने दिल की बात शेयर करेंगे। जीवनसाथी के साथ बाहर पार्क में टहलने जाएंगे। प्रेम की वर्षा रहेगी। व्यापार भी बढ़ेगा। दिल की इच्छा पूरी होगी।

सिंह: आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मीठी नोक-झोंक होगी, जिससे रिश्ते में और मिठास भरेगी। कोई नया बिजनेस शुरू करने से पहले किसी की सलाह जरूर लें।

कन्या: लेखकों के लेखन की सराहना होगी। आज के दिन किसी नई रचना की शुरुआत भी कर सकते हैं। ईमानदार लोगों की सहायता से आप बड़े से बड़े प्रोजेक्ट को आसानी से पूरा करने में सफल होंगे। 

तुला: आज का दिन ज्यादा फायदा दिलाने वाला रहेगा। आज बड़ों से प्रेरणा लेकर काम की पहल करने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए अपनी रचनात्मक क्षमता का प्रयोग करेंगे। 

वृश्चिक: कोई भी नया बिजनेस शुरू करने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। संयम व धैर्य के साथ काम पर ध्यान लगाएंगे तो आपके लिए अच्छा होगा। 
जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

धनु: आज का दिन खुशियां लेकर आया है। नौकरी के मामलों में आप बेहद व्यावहारिक रहेंगे। आज मन में कोई योजना चल रही है, तो उसे अपने सीनियर्स से चर्चा करेंगे। अपने आत्मविश्वास के दम पर सोचे हुए सारे काम पूरा कर लेंगे। 

मकर: कारोबारियों को काम के लिए यात्रा करनी पड़ेगी। न्यायालय के कामों में सफलता मिलेगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा, पढ़ाई में मन लगेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियां ही खुशियां आएंगी।

कुंभ: आज का दिन सामान्य रहेगा। अपनी वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। बच्चों के स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। छात्रों को परिश्रम के अनुरूप ही सफलता प्राप्त होगी। 

मीन: नौकरी कर रहे लोगों को बेहतर परिणामों के लिए थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, ये मेहनत भविष्य में फायदा दिलाएगी। लवमेट के लिए दिन खुशियां दिलाने वाला रहेगा। व्यापार की गति में आज बढ़ोतरी होगी।

नीलम
8847472411


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News