Tarot Card Rashifal (11th october 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Monday, Oct 11, 2021 - 09:14 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। मित्र आप के कार्यों में सहायक होंगे। यात्रा सुखद होगी। उधार दिया पैसा आने में संदेह है। मन में किसी बात को लेकर दुविधा रह सकती है, जिस कारण आप तनाव महसूस करेंगे।
शुभ अंक: 1

वृषभ: कारोबार में नई तकनीक का प्रयोग लाभान्वित करेगा। धन आगमन में हो रही रुकावट दूर होगी। कार्यों में हो रही देरी से चिंतित होंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मी आप की सफलता से ईर्ष्या करेंगे। बहनों से झगड़ा हो सकता है।
शुभ अंक: 2

मिथुन: धनार्जन के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी। दोस्तों के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा होगी। धार्मिक माहौल में समय व्यतीत होगा। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
शुभ अंक: 6

कर्क: रुके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। जीवन साथी का साथ मिलेगा। बीमारी के कारण तनाव पैदा होगा पर घबराएं नहीं अपने इष्ट पर भरोसा रखें। सब अनुकूल होगा।
शुभ अंक: 2

सिंह: शत्रु परास्त होंगे। नए संपर्क आपको ख्याति दिलवा सकते हैं। कारोबार विस्तार के योग हैं। नई योजनाओं में पूंजी निवेश सोच- समझ कर करें। पुराने विवाद से युक्त जमीन-जायदाद के मामले लंबित होंगे।
शुभ अंक: 7

कन्या: नया काम शुरू करने से पहले अनुभवियों और बड़ों से मार्गदर्शन व सलाह अवश्य लें। किसी की बातों में न फंसे और खुद को परिपक्व बनाएं। पूंजी निवेश करने में सतर्क रहें। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।
शुभ अंक: 5

तुला: आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। नए संपर्क स्थापित होंगे। समय रहते अपने स्वभाव और व्यवहार बदलें, अच्छा होगा। आपकी आदतों के कारण आपके अपने दूरियां बनाएंगे।
शुभ अंक: 5

वृश्चिक: कार्यस्थल पर किसी की ओर आकर्षित होंगे। आज भाग्योदय संभव है। जो भी काम करे पूरे आत्मविश्वास के साथ और आनंद से करें। निश्चित सफल होंगे। पारिवारिक लोगों से सम्बन्ध मधुर होंगे।
शुभ अंक: 3

धनु : नए व्यापार की शुरुआत अनुकूल होगी। नौकरी में बदलाव के योग हैं। राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफलता पा सकते हैं। कान संबंधित पीड़ा हो सकती है। अनावश्यक विवादों में न बोलें अन्यथा नुक्सान हो सकता है।
शुभ अंक: 4

मकर: आर्थिक मामले सुलझने की उम्मीद है। रूचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सुख-सुविधा पर खर्च संभव है। मानसिक अस्थिरता रहेगी। जिन लोगों की आपने मदद की थी वही आज आपका विरोध करेंगे।
शुभ अंक: 6

कुंभ: वैचारिक मतभेद दूर होंगे। किसी को अपने मन की बात बताने का मौका मिलेगा। कारोबार में नए सौदे लाभप्रद रहेंगे। रुके कार्य पूरे होने में अभी समय लग सकता हैं। मांगलिक खर्च संभव हैं।
शुभ अंक: 8

मीन: बीती बातों को भुलाकर अपने रिश्तों की नई शुरुआत करें। आपकी उन्नति से विरोधी को तकलीफ हो सकती है। राजनीति के चलते शत्रु आप को नुकसान पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे।
शुभ अंक: 9

नीलम
8847472411


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News