Tarot Card Rashifal (30th September 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Thursday, Sep 30, 2021 - 09:33 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: लंबे समय से अटके रोजगार से संबंधित कार्य पूरे होंगे। नौकरी में कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। आलस्य, प्रमाद से बचें। यात्रा से धन प्राप्त होगा।
शुभ रंग: गुलाबी।

वृषभ: कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। समय मध्यम रहेगा। परिस्थिति में पहले से कुछ सुधार होगा। मन में आलस्य व निष्क्रियता के भाव होंगे। अनजाने में हुई गलती से दुखी होंगे।
शुभ रंग: पीला।

मिथुन : कारोबार विस्तार के लिए समय उपयुक्त है। आपके कार्य की प्रशंसा होगी। जिस काम को हाथ में लेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। भावनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं।
शुभ रंग: बैंगनी।

कर्क: कई दिनों से अधूरे पड़े काम आज पूरे होंगे। धन की स्थिति में सुधार होगा। शुभ व अनुकूल समाचार प्राप्त होंगे। चित्त प्रसन्न रहेगा। परिवार में शुभ प्रसंग होने के साथ ही स्वास्थ्य में सुधार होगा।
शुभ रंग: नीला।

सिंह: आपकी मनमर्जी के कारण नुकसान होने की संभावना है। अपने व्यवहार में नर्मी लाएं। यात्रा के योग हैं। नकारात्मकता हावी होने से निर्णय लेने में विलंव होगा।
शुभ रंग: भुरा।

कन्या: व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा। कार्यक्षेत्र में सामंजस्य जरूरी है। किसी की भी निंदा न करें। अपनों से व्यवहार कमजोर होगा। दोस्तों के साथ मनोरंजन आदि में समय व्यतित होगा।
शुभ रंग: जामुनी।

तुला: साझेदारी में धन का निवेश लाभकारी रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति करेंगे। स्थानादि परिवर्तन के योग बनेंगे। स्त्री पक्ष से विरोध का सामना करना पड़ेगा।
शुभ रंग: बसंती।

वृश्चिक: व्यस्तता के कारण निजी जीवन में उथल-पुथल सम्भव है। तकनीकी खराबी के कारण आपके कार्य लंबित होंगे। आप की लापरवाही से कार्यक्षेत्र में समस्या उत्पन्न हो सकती है।
शुभ रंग: काला।

धनु: प्रभावशाली व्यक्तियों से लाभ मिलेगा। संपर्क क्षेत्र का विस्तार होगा। नौकरी में बदलाव संभव हैं। आपको पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पुराने रोगों से परेशान रहेंगे।
शुभ रंग: काला।

मकर: भाग्य साथ देगा और आप की समस्या का समाधान होगा। परिजनों के सहयोग से ही कार्य होगा। परिवार में शुभ प्रसंग के अवसर आएंगे। जिस किसी पर आप शंका कर रहे हैं वह गलत है।
शुभ रंग: आसमानी।

कुंभ: कारोबार में समय व परिस्थिति में सुधार होगा। कम समय में काम को पूरा करेंगे। शुभ समाचार मिलेंगे। लेखा-जोखा के कार्य में विशेष सावधानी बरतें। आपका अपना आपको धोखा दे सकता है।
शुभ रंग: लाल।

मीन: समय शुभ व अनुकूल होगा। घर में शुभ व मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी। सन्तान के वैवाहिक प्रस्ताव सफल होंगे। तेल- तिलहन में धन निवेश करते समय सावधानी बरतनी होगी।
शुभ रंग: क्रीम।

नीलम
8847472411


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News