Tarot Card Rashifal (23rd august 2021): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Monday, Aug 23, 2021 - 07:36 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: समय अनुकूल है। घर में साज-सज्जा पर धन खर्च होगा। नए वस्त्राभूषण की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक माहौल आनंदप्रद रहेगा। धार्मिक रूचि बढ़ेगी। जीवन साथी के व्यवहार में परिवर्तन से चिन्तित रहेंगे।
उपाय: गुरु पूजन करें।

वृषभ: मनचाही सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। मकान बदलने के योग हैं। व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी। प्रशासनिक सेना और सुरक्षा से जुड़े लोग सफल होंगे। भूमि संबंधित नए अनुबंध हो सकते हैं।
उपाय: लक्ष्मी स्तोत्र पढ़ें। 

मिथुन: कार्यस्थल पर अधिकारियों को प्रभावित करने में सफल होंगे। जो लोग आप की निंदा करते थे, वे ही अब आप से जुड़ना चाहेंगे। पुराने विवाद के कारण तनाव में रहेंगे। आप फ़ालतू में ज्यादा निरर्थक न सोचें।
उपाय: गौ सेवा करें। 

कर्क: दिन कई प्रकार के अनुभवों से युक्त रहेगा। दोस्तों से सहायता मिलेगी। नौकरी में तबादले के योग हैं। जीवनसाथी के साथ यात्रा होगी। परिजनों से मनमुटाव होगा। प्रेम प्रसंग में नया मोड़ आएगा।
उपाय: पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।

सिंह: अपने निजी संबंधों में छोटी-छोटी बातों को लेकर हो रहे विवाद के कारण चिंता बढ़ेगी। व्यापार में इच्छित लाभ होगा लेकिन मेहनत अधिक होगी। सत्कार्य में रुचि बढ़ेगी।
उपाय: केसर विष्णु मंदिर चढ़ाएं।

कन्या : अध्ययन में बेहतर सफलता के योग हैं। भाइयों के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है। शान्ति से काम करें और क्रोध पर नियंत्रण रखें। संतान के विवाह के लिए चिंतित होंगे।
उपाय: किन्नर को दान करें।

तुला: राजनैतिक जातकों के लिए समय उपयुक्त है। विरोधी परास्त होंगे और उन्नति के नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक लाभ के योग हैं। संतान सुख संभव। सुख-सुविधा पर खर्च होगा।
उपाय: लक्ष्मी जी को खीर चढ़ाएं।

वृश्चिक : काम को समय पर करते हुए अपनी जिम्मेदारी को पूरा करें। कार्यस्थल पर कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। संतान से वाद-विवाद हो सकता है। वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं, जो जल्द पूरा होगा। किसी ज्योतिर्लिंग के दर्शन होंगे।
उपाय: मंदिर की सीढ़ियां साफ करें। 

धनु : किसी बात को लेकर मन विचलित होगा। आय की अधिकता रहेगी। जरूरी दस्तावेज को ढूढ़ने में समय व्यतीत होगा। कारोबार में सफल होने के लिए पहले कार्य योजना बनाएं, फिर उसे लागू करें, सफल होंगे।
उपाय: कुत्तों को रोटी डालें।

मकर : परिजनों की मदद से रुके काम पूरे होंगे। आर्थिक मामले सुलझेंगे। वाहन मशीनरी का क्रय कर सकते हैं। कर्मचारियों की अनियमितता से परेशान होंगे। संतान के व्यवहार से दुखी होंगे।
उपाय: गुड़ की रेवड़ी दान करें।

कुंभ: कारोबार विस्तार की रुपरेखा बन सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। निजी संबंधों में नजदीकियां आएंगी। मांगलिक खर्च संभव हैं। किसी बात को लेकर आप परेशान हैं।
उपाय: कौआ को नमकीन डालें। 

मीन: व्यापार में तंगी का सामना करना पड़ेगा। आपको अपने धोखा दे सकते हैं। शिव जी की आराधना से कामना पूर्ण होगी। आप के व्यवहार के कारण लोग आप से दूर होंगे। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।
उपाय: मछलियों को आटे की गोली डालें।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News