Tarot Card Rashifal (18th April): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Thursday, Apr 17, 2025 - 03:19 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार शुरू करने में बड़े भाई की मदद ले सकते हैं। कानूनी मामलों में समझदारी से काम लेने की जरूरत है। नौकरीपेशा जातक नौकरी बदलने का सोच सकते हैं। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा रहेंगे।  

वृष -  आज का दिन वृष राशि के जातकों के लिए फेवरेबल रहेगा। व्यापार की योजनाओं में बदलाव करने का सोच सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद साबित होगी। बच्चों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। सेहत सामान्य रहेगी।
 
मिथुन- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। घर के कामों को पूरा करने में संतान आपकी मदद करेंगे। व्यापार में छोटी- मोटी परेशानियां देखने को मिल सकती है। सिंगल जातकों कि किसी खास से मुलाकात हो सकती है। सेहत सही रहेगी।

कर्क- आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। परिवार के साथ बैठकर किसी खास बात पर चर्चा कर सकते हैं। इस राशि के छात्रों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। संतान की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।  

सिंह- आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहेगा। व्यापार कर रहे जातक काम के सिलसिले में जीवनसाथी से सलाह ले सकते हैं। संतान की संगत पर ध्यान देने की जरूरत है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में जल्दबाजी न करें। पेट की समस्या से परेशान रहेंगे।

कन्या- कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। भाई-बहन के रिश्ते में अच्छा तालमेल बना रहेगा। लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। कानूनी मामले को हल करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद लेनी पड़ सकती है।  

तुला- तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में किसी काम को पूरा करने के लिए अधिकारियों की मदद लेनी पड़ सकती है। इस राशि के बच्चे किसी चीज को लेने के लिए जिद कर सकते हैं।

वृश्चिक- कार्यक्षेत्र में सभी आपके अच्छे काम की तारीफ करेंगे। जो लोग प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने के बारे में सोच रहे थे, उनका यह सपना पूरा होगा। संतान के भविष्य को लेकर कई अहम फैसला लेंगे। किसी रिश्तेदार के घर अचानक जाने पड़ सकता है।

धनु- धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है। इस राशि के सिंगल लोग घर वालों की पसंद से शादी करने के लिए मान जाएंगे। बैंकिंग क्षेत्र की सैलरी में इजाफा हो सकता है। इस राशि के बच्चे खेलकूद के साथ-साथ पढ़ाई में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

मकर- मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। बिजनेस में आ रही समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा। दोस्तों के साथ पार्टी का प्लान बना सकते हैं। पार्टनर के साथ घर के कामों में मदद कर सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कुंभ- कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। ऑफिस में किसी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। साथी के साथ किसी बात को लेकर बहस होने की संभावना है। इस राशि के युवा अपने भविष्य को लेकर अहम फैसला लेंगे।

मीन- मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। दोस्तों के साथ मिलकर किसी ट्रिप पर जाने का प्रोग्राम बनाएंगे।  लव लाइफ में रोमांस की बहार छाई रहेगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News