Tarot Card Rashifal (21st April): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Sunday, Apr 20, 2025 - 03:32 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बाकी दिनों के मुकाबले खास रहने वाला है। दोस्तों के साथ मिलकर किसी धार्मिक स्थान में घूमने जाने का प्रोग्राम बनाएंगे। बड़े भाई की शादी पक्की होने से घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।  

वृष - इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। जो लोग लंबे समय से कोई प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने के बारे में सोच रहे थे, उनका यह सपना पूरा होगा। जो लोग रिलेशन में हैं, वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं। सिर में दर्द बना रहेगा।  

मिथुन- मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। ऑफिस में सभी आपके अच्छे काम की तारीफ करेंगे। माता-पिता की तरफ से कोई तोहफा मिल सकता है। साथी के साथ शाम को डिनर के लिए बाहर जा सकते हैं।

कर्क- आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहेगा। कारोबार में लाभ की स्थिति बनी रहेगी। घर-परिवार में कोई गुड न्यूज मिल सकती है। इस राशि के युवा किसी नए लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। बिजनेस पार्टनर के साथ मिलकर किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। भाई-बहन के रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। लवमेट के साथ सुकून के पल व्यतीत करेंगे। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

कन्या- कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी दोस्त के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत रहेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

तुला- तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। कानूनी मामले को हल करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद लेनी पड़ सकती है। इस राशि के छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का प्लान बनाएंगे। मन को शांत रखने के लिए मंदिर जाएंगे।  

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला फल देने वाला रहेगा। धन लाभ के साथ अनावश्यक खर्च होने के योग बन रहे हैं। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। महिलाओं को मनचाहा गिफ्ट मिल सकता है। सेहत ठीक रहेगी।

धनु- धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। जो लोग लंबे समय  नौकरी की तलाश में थे, उन्हें कोई अच्छी जॉब मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। माता की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।

मकर- मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए मनचाहे बदलाव करेंगे। इस राशि के महिलाएं घर के कामों में बिजी रहेंगी। संतान की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा।

कुंभ- कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। ऑफिस में किसी काम को लेकर अधिकारियों के साथ बहस हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।

मीन- मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। परिवार के साथ किसी फैमिली फंक्शन में जा सकते हैं। इस राशि के छात्रों का दिन शुभ रहेगा। पेट की समस्या से परेशान रहेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News