Tarot Card Rashifal (16th july 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Friday, Jul 16, 2021 - 09:51 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश जारी रहेगी। आप अपनी योजनाओं और उस पर किए गए कार्य की ओर ध्यान दें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है। 
उपाय: शिवलिंग पर मखानों की माला चढ़ाएं।

वृष: व्यर्थ की चिंता छोड़ दें और अपने सपने पूरे करने में लग जाएं। आज अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। कला से लोगों को प्रभावित करेंगे।
उपाय: सफेद तिल दान करें।

मिथुन: कुछ समय से चले आ रहे विवाद आज सुलझ सकते हैं। संतान सुख संभव है। विदेश जाने के योग के बीच जीवन साथी के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। किसी की देखा देखी में अपना नुकसान ही कर लेंगे।
उपाय: बच्चों को टॉफी दान करें।

कर्क: व्यस्त जिन्दगी में कुछ समय अपनों को भी देें। शिक्षा स्थल पर विवाद की स्थिति को टालें। किसी भी कार्य को करने से पहले अपने परिवार के बारे में जरुर सोचें। आप मन के साफ़ हैं और किसी को भी समझाने के लिए नर्मी से पेश आएं।
उपाय: मन्दिर में दूध चढ़ाएं।

सिंह: अपना व्यवहार और आचरण बदलें। आप जैसा व्यवहार खुद के लिए चाहते हैं, वैसा ही दूसरों के साथ भी करें। अपने माता-पिता से व्यवहार ठीक करें। अपनी भूल सुधारे लाभ होगा।
उपाय: गुड़ की रेवड़ी दान करें।

कन्या: परिवार के खिलाफ जा सकते हैं। जल्दबाजी में कुछ फैसले लेने पड़ेंगे। नई जिम्मेदारी मिलने की संभवाना है। पैर में चोट लग सकती है।
उपाय: कन्या पूजन करें।

तुला: अपने कॅरियर के प्रति महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिवार के साथ लम्बी यात्रा के योग हैं।सामाजिक समारोह में शामिल होंगे। आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। दूसरों के मामलों में न पड़ें। पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी। 
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।

वृश्चिक: सामाजिक समारोह में शामिल होंगे। आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। दूसरों के मामलों में न पड़ें। पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी। आय से जुड़े मसले सुलझेंगे।
उपाय: मन्दिर में लाल चंदन चढ़ाएं।

धनु: धार्मिक कार्यों में सहभागिता होगी। समय रहते अपने कार्यों को पूरा करें, आपके आलसी रवैये से नुकसान हो सकता है। कारोबार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।
उपाय: बूंदी का भोग हनुमान जी को चढ़ाएं।

मकर: वित्तीय मामलों में दूसरों पर भरोसा न करें। भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। किसी भी नए कार्य को करने के पूर्व रणनीति तैयार करें। नौकरी में तरक्की के आसार हैं। 
उपाय: कीकर को जल अर्पित करें।

कुंभ: मनचाहा जीवन साथी मिलने से मन प्रसन्न होगा। आप के व्यवहार से लोग आकर्षित होंगे, कार्यस्थल पर पूजा-पाठ में शामिल होंगे। भाई-बहनों से स्नेह मिलेगा। विद्युत उपकण खरीद सकते हैं। 
उपाय: गोधूलि बेला में नमक दान करें।

मीन: व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे आत्मबल बढ़ाएंगे। आज साहस, पराक्रम बढ़ेगा। सामाजिक आयोजनों में आपकी प्रशंसा होगी। धर्म ग्रंथों के पठन-पाठन में अभिरुचि बढ़ेगी। 
उपाय: मजदूरों को जलेबी खिलाएं।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News