Tarot Card Rashifal (6th july 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Tuesday, Jul 06, 2021 - 09:29 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 
मेष: व्यापार में आशानुरूप लाभ होने की संभावना है। ध्यान रहे, आज किसी भी चीज को करने ले पहले उसके हानि-लाभ के बारे में अच्छे से सोच लें। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। 
उपाय: लाल वस्त्र धारण करें।

वृषभ : आपकी मेहनत से सुख-संपन्नता के योग बनेंगे। विरोधी सक्रिय होंगे। समाज के लोग संतान की योग्यता, कुशलता से प्रभावित होंगे। परिवार में आपके निर्णय को स्वीकार किया जाएगा। 
उपाय: लक्ष्मी जी को खीर का भोग लगाएं।

मिथुन : आज आर्थिक मामलों में आप का निर्णय सही रहेगा। नौकरी में अनुभवों का लाभ मिलेगा। व्यावसायिक सफलता से खुशी होगी। पिता से व्यवहार कमजोर रहेगा, परिवार में क्लेश होगा। 
उपाय: किन्नरों को हरी सब्जियां दान करें।

कर्क : कार्यस्थल पर सहयोगी वातावरण बना रहेगा। कारोबार में परिश्रम का उचित फल मिल सकेगा। परिवार में आप के कार्य की प्रशंसा होगी। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे।
उपाय: शिव जी को पुष्प माला भेंट करें।

सिंह: प्रतियोगी परीक्षा में यश और सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर रुके कार्य पूरे होने के योग हैं। आप के अनुकूल काम होंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। आय से अधिक व्यय होंगे। 
उपाय: पिता तुल्य व्यक्ति का आदर सत्कार करें।

कन्या : लंबे समय से रुकी व्यापारिक नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी। आर्थिक लाभ होगा। भौतिक सुख-सुविधा पर बड़े खर्च की सम्भावना है। व्यक्तिगत समस्या हल होगी।
उपाय: मिट्टी के कुल्हड़ में चीनी मन्दिर चढ़ाएं।

तुला: कार्य योजना के अनुसार कार्य नहीं हो पाएंगे। सुविवेक से काम करें। आपके आलसी रवैये के कारण कार्यक्षेत्र में बाधाएं आ सकती हैं। आमदनी के अनुरूप ही व्यय करें। 
उपाय: कलम भेंट करें।

मकर: व्यापार में अवरोध आ सकते हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होंगे। संतान की उन्नति से प्रसन्नता होगी। 
उपाय: फल दान करें।

धनु : अपना काम करने का तरीका बदलें। कुछ नया करें। पुराने मित्रों, रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। जवाबदारी के कार्य ठीक से नहीं हो पाएंगे। 
उपाय: गायत्री मंत्र पढ़ें।

मकर: आज दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप से बचें। बुजुर्गो के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कलात्मक अभिव्यक्ति को प्रकट करने का अवसर मिलेगा। 
उपाय : दूध मल कर नहाएं।

कुंभ: कार्य सिद्धि से आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिश्रम का पूरा फल नहीं मिलेगा। यात्रा के योग के बीच परिश्रम अधिक होगा। आमदनी में वृद्धि के योग बन रहे हैं। 
उपाय: मेहंदी का दान करें।

मीन: आपकी सूझबूझ से व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। राजनीतिक व महत्वपूर्ण व्यक्तियों के संपर्क में आएंगे। पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा। कार्यस्थल पर आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे।
उपाय: गीता का पाठ करें।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News