Tarot Card Rashifal (19th June): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Wednesday, Jun 18, 2025 - 02:02 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष (Aries) आज किसी अपने से भीतर कुछ कहने को है लेकिन शब्द कम पड़ेंगे। कोई पुरानी बात आपके फैसले पर असर डाल सकती है। अच्छे से विचार करने पर ही कदम बढ़ाएं।
सुझाव: तेज़ प्रतिक्रिया से बचें, सच्ची बात चुपचाप असर डालती है।

वृषभ (Taurus) आज दिल कुछ चाहता है लेकिन दिमाग अलग ही तर्क दे रहा है। कोई पुरानी आर्थिक योजना आज नई रोशनी में दिखेगी। रुठे रिश्ते फिर से जुड़ेंगे।
सुझाव: चीज़ें बदल रही हैं आप अगर स्थिर हैं, तो लाभ मिलेगा।

मिथुन (Gemini) अंतर्मन कोई संकेत भेज रहा है, ध्यान दें। किसी व्यक्ति की चुप्पी में गहरा संदेश छिपा है। आंखों की भाषा पर ध्यान दें। गहरे राज से पर्दा उठेगा।
सुझाव: आज हर शब्द से ज़्यादा, हर मौन को पढ़ना जरूरी है।

कर्क (Cancer) कुछ खोया सा महसूस हो सकता है। सपनों में या यादों में कोई आपको पुकार रहा है। असमंजस की स्थिति बनी रहेगी।
सुझाव: पुरानी यादों को प्रेम से अपनाइए, वे रास्ता दिखा सकती हैं।

सिंह (Leo) खुद पर भरोसा डगमगा सकता है लेकिन मंजिल तक पहुंचने के लिए कोई बाधा अपना सिर नहीं उठा पाएगी। किसी अनजान की नजरे आप पर हैं, चुपचाप प्रेरित हो रहा है।
सुझाव: आज अपने कर्मों को शब्दों से ज्यादा बोलने दीजिए।

कन्या (Virgo) मन में कई योजनाएं रहेंगी लेकिन कोई स्पष्टता नहीं है की वो पूरी हो या न हो। किसी महिला से आज जरूरी सलाह मिल सकती है।
सुझाव: चीज़ें छांटिए विचारों को कम कीजिए, असर बढ़ेगा।

तुला (Libra) रिश्तों में अनकही बातें चुभ सकती हैं। कोई आपसे जवाब चाहता है, भले ही मांगे न। आत्मविश्वास से आगे बढ़ें, सुनी-सुनाई बातों पर यकीन न करें।
सुझाव: भावनाओं की साफ़गोई से ही संतुलन आएगा।

वृश्चिक (Scorpio) अंदर से ऊर्जा उमड़ रही है इसे दिशा दें। कोई रहस्य या छुपा हुआ सत्य आज खुल सकता है। जीवन को नई दिशा मिलेगी।
सुझाव: सच्चाई से डरें नहीं यह आपकी मुक्ति का द्वार है।

धनु (Sagittarius) यात्रा की या मानसिक विस्तार की इच्छा है। कोई पुराना सपना फिर से दरवाजा खटखटा सकता है। सपने पूरे होने का समय है।
सुझाव: छोटी शुरुआतों से भी बड़े रास्ते खुल सकते हैं।

मकर (Capricorn) थकान है लेकिन आत्मा लड़ने को तैयार है। कोई पुराना अधूरा काम आज पूरा हो सकता है। जिसकी लंबे समय से इच्छा थी।
सुझाव: संकल्प को सहेजिए, यही आपकी ढाल है।

कुंभ (Aquarius) किसी विचार को लेकर बहुत तीव्रता है। आज आपको कुछ कहने से ज़्यादा सुनने की ज़रूरत है। दिल की बातों को किसी के आगे न रखें।
सुझाव: जब शांत होते हैं, तब ही आपकी सच्ची शक्ति खुलती है।

मीन (Pisces) भावनाएं बहेंगी लेकिन कोई दिशा नहीं मिलेगी। कोई पुराना जुड़ाव आज फिर से सामने आ सकता है। जिसे अपनाने पर बवाल मच सकता है।
सुझाव: भावनाओं में बहें नहीं उन्हें समझें, फिर निर्णय लें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News