Tarot Card Rashifal (20th June): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Thursday, Jun 19, 2025 - 02:10 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष (Aries) आज भावना और संकल्प का दिन है। किसी पुराने फैसले पर पुनर्विचार होगा। घर में कोई सदस्य अप्रत्याशित सलाह दे सकता है, जो आपके लिए लाभदायक होगी। आज ज़िद छोड़कर समझदारी अपनाएं।

वृषभ (Taurus) मन किसी एक बात पर अटका रहेगा। कोई पुराना मित्र या साथी अचानक संपर्क करेगा और दिल की कोई बात छेड़ सकता है। अपने आत्मसम्मान से समझौता न करें लेकिन झुकने में भी कोई बुराई नहीं है।

मिथुन (Gemini) शब्दों से जादू कर सकते हैं आज। अगर किसी से नाराज़ हैं, तो हल्के शब्दों में बात करके रिश्ता सुलझ सकता है। लेखन, बोलने या इंटरव्यू से जुड़े लोगों के लिए सुनहरा समय है।

कर्क (Cancer) भावुकता से बचें, सहज रहें। घर के बड़े व्यक्ति से विचारों में मतभेद हो सकता है लेकिन समाधान भी उन्हीं के पास होगा। किसी महिला की सलाह अमूल्य होगी।

सिंह (Leo) आज आप किसी को माफ कर सकते हैं। एक अंतर्मुखी क्षण आएगा जहां आप खुद से बात करना चाहेंगे। कुछ भावनात्मक बोझ उतर सकता है, जिससे मानसिक हल्कापन महसूस होगा।

कन्या (Virgo) प्रैक्टिकल सोच से लाभ होगा। घर में बदलाव या सफाई का मन बनेगा। कुछ पुराने कपड़े या वस्तुएं दान करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी। काम में थोड़ा आलस्य रहेगा लेकिन दोपहर बाद उर्जा लौटेगी।

तुला (Libra) संतुलन आज टूट सकता है संभालना पड़ेगा। कोई करीबी व्यक्ति आपसे ईर्ष्या कर सकता है या आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेगा। शांत रहें, जवाब देने की ज़रूरत नहीं है।

वृश्चिक (Scorpio) रहस्यपूर्ण ऊर्जा से भरा दिन है। कोई गुप्त सूचना आपको मिल सकती है, जो आगे चलकर बड़ी मदद करेगी। प्रेम संबंधों में छोटी बात बड़ा मुद्दा बन सकती है, संभल कर बात करें।

धनु (Sagittarius) आशावाद और जोश का दिन है। कोई नई योजना या विचार आज आपके ज़ेहन में आएगा। अपने विचारों को लिखना शुरू करें। किसी अनजान से प्रेरणा मिल सकती है।

मकर (Capricorn) काम और भावनाओं में टकराव होगा। आज कार्यस्थल पर किसी के लिए दिल थोड़ा झुकेगा लेकिन दिमाग आपको रोकेगा। संयम और फोकस से ही निर्णय लें।

कुम्भ (Aquarius) रचनात्मकता चरम पर होगी। आज कोई कला, संगीत, कविता या रचनात्मक कार्य आपके अंदर के जादू को बाहर लाएगा। सोशल मीडिया से थोड़ी दूरी लाभकारी रहेगी।

मीन (Pisces) सपने आज हकीकत के करीब आएंगे लेकिन ध्यान रहे सिर्फ कल्पना से नहीं, क्रिया से परिणाम मिलेगा। आज अगर आप खुद को इमोशनली बैलेंस रखें तो कोई बड़ा फायदा हो सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News