Tarot Card Rashifal (1st July): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Monday, Jun 30, 2025 - 01:55 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष (Aries)
आज आपकी आंतरिक बेचैनी आपको किसी पुराने संबंध की ओर खींच सकती है। किसी नये विचार को आज ही लागू करने की ज़िद न करें। कार्यक्षेत्र में कोई महिला सहयोगी आपकी छवि को लेकर निर्णय करेगी, विनम्र रहें।
विशेष उपाय: एक लाल फूल जल में प्रवाहित करें।
वृषभ (Taurus)
आज दिन थोड़ा धीमा रहेगा लेकिन भीतर का आत्मबल जाग रहा है। जो बात मन में है, उसे दबाएं नहीं। खुलकर विचार सांझा करें। जॉब और कारोबार में लाभ होगा। घर पर मेहमानों का आना होगा।
विशेष उपाय: हल्दी का तिलक करें, दिन शुभ होगा।
मिथुन (Gemini)
आज आपके शब्दों में असाधारण आकर्षण है जो बोलेंगे, उसका असर गहरा होगा। लेकिन यह चमत्कार मौन में छिपा है। भूमी और भवन से जुड़े निर्णय करने होंगे। धन-लाभ के अच्छे मौके मिलेंगे।
विशेष उपाय: तुलसी के पौधे को नमस्कार करें।
कर्क (Cancer)
कोई पुराना निर्णय आज आपको आत्मविश्वास दिलाएगा। आर्थिक हालात पहले से बेहतर होंगे। संतान या छात्र जीवन से जुड़े विषयों में शुभ संकेत हैं। बड़े-बुजुर्गों के कहे अनुसार चलने से लाभ प्राप्त होगा।
विशेष उपाय: एक कटोरी दूध चंद्रमा को अर्पित करें।
सिंह (Leo)
आज आप भीतर से मजबूत हैं लेकिन किसी अपने की भावनाओं को नजरअंदाज न करें। आपकी उदासी की परत अब उतरने को तैयार है। नए घर और दुकान आदि की खरीदारी के लिए मन बनेगा।
विशेष उपाय: गुड़ और गेहूं दान करें।
कन्या (Virgo)
आज अनायास ही आपको किसी गुप्त बात का पता चलेगा, विवेक से काम लें। आपके विचारों में सटीकता है पर दूसरों के लिए थोड़ी कटुता हो सकती है। शेयर मार्केट से जुड़े लोग बेहतर लाभ कमा सकते हैं।
विशेष उपाय: हरे वस्त्र पहनना शुभ होगा।
तुला (Libra)
आज आप भावनाओं के समुद्र में हैं लेकिन अपनी लहरों को दिशा देना ज़रूरी है। कोई कलात्मक कार्य या सजावट करने का मन बनेगा। जो लोग निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें थोड़ा समझदारी दिखाते हुए इन्वेस्टमेंट करना होगा।
विशेष उपाय: शाम को कपूर का दीपक जलाएं।
वृश्चिक (Scorpio)
आज आप में विलक्षण अंतर्ज्ञान है, दूसरों के मन की बात जान सकेंगे। कार्यों में लचीलापन रखें। हर काम सावधानी से करें। अधूरे काम पूरे होंगे। संतान के संबंध में सुखद समाचार प्राप्त हो सकते हैं।
विशेष उपाय: पानी में गंगा जल मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं।
धनु (Sagittarius)
आज आप भविष्य की योजनाओं में डूबे रहेंगे लेकिन ज़रूरत वर्तमान पर ध्यान देने की है। किसी मित्र से बात करके हल्कापन महसूस होगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा और मानसिक शांति बनी रहेगी।
विशेष उपाय: चावल का एक दाना तिजोरी में रखें।
मकर (Capricorn)
आज आप मानसिक रूप से थकान महसूस करेंगे लेकिन कोई छोटी सफलता आपको फिर से ऊर्जा देगी। कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में आनंद और संतोष की भावना प्रबल रहेगी।
विशेष उपाय: शुद्ध घी का दीपक दक्षिण दिशा में जलाएं।
कुंभ (Aquarius)
आज आप किसी असामान्य विचार से प्रभावित होंगे। यह आपकी सोच को विस्तार देगा। यात्रा के संकेत हैं, भले छोटी हो। निवेश संबंधी मामलों में लाभ के योग हैं। प्रेम संबंधों में भी भ्रम या गलतफहमियों की संभावना है।
विशेष उपाय: उड़द दाल का दान करें।
मीन (Pisces)
आंतरिक शांति पाने का दिन है। ध्यान, प्रार्थना या रचनात्मक लेखन में समय बिताएं। किसी महिला सदस्य से संवाद जरूरी है। रुका हुआ धन मिलने के योग बनेंगे और कार्यक्षमता में सुधार होगा।
विशेष उपाय: चांदी की वस्तु पास रखें या जल में कुछ बूंदें गुलाब जल की मिलाएं।