Tarot Card Rashifal (27th June): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Thursday, Jun 26, 2025 - 03:39 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरा रहेगा। नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। परिवार में किसी बात को लेकर चर्चा हो सकती है, लेकिन माहौल मधुर बना रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
वृष- आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। घर-परिवार में सहयोग बना रहेगा।
मिथुन- आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में प्रगति के अवसर मिल सकते हैं। जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, उन्हें अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। मानसिक रूप से सुकून मिलेगा।
कर्क- आज आपके विचारों में रचनात्मकता देखने को मिलेगी। घर की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आप बखूबी निभाएंगे। सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी रखें।
सिंह- आज आपको किसी पुराने प्रयास का अच्छा फल मिल सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।
कन्या- नए प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। आपकी मेहनत का असर नजर आएगा। पारिवारिक मामलों में संयम बरतें। जरूरत से ज्यादा सोचने से बचें, अन्यथा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
तुला- आज दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें। आज आपको खुद पर ध्यान देने की जरूरत है। कोई पुराना काम पूरा हो सकता है। शांत रहें और किसी विवाद में न पड़ें।
वृश्चिक-आज व्यवसाय में नए मौके मिल सकते हैं। पैसों को लेकर मन में थोड़ा तनाव हो सकता है लेकिन स्थिति जल्दी सुधरेगी। आज कोई बड़ा निर्णय न लें नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं।
धनु- आज आपको कई काम एक साथ करने पड़ सकते हैं। समय प्रबंधन करना जरूरी होगा। बुजुर्गों की सलाह लाभदायक रहेगी।छात्र मन को स्थिर रखें और जल्दबाजी से बचें।
मकर- आज का दिन आपकी योजनाओं को गति देगा। धन लाभ के संकेत हैं लेकिन फिजूलखर्ची से बचना चाहिए। किसी जरूरतमंद की मदद करने से मन को सुकून मिलेगा। पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है।
कुम्भ- आज मानसिक रूप से सुकून मिलेगा। पुराना विवाद सुलझ सकता है। किसी खास व्यक्ति से बातचीत लाभदायक साबित हो सकती है। पार्टनर के साथ खुले मन से बात करें, रिश्ते मजबूत होंगे।
मीन- आज का दिन सामान्य रहेगा। जीवन में स्थिरता बनाए रखने की कोशिश करें। काम को टालने की बजाय समय पर पूरा करें। दिन की शुरुआत किसी शुभ काम से करें।