Tarot Card Rashifal (4th March 2021): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Thursday, Mar 04, 2021 - 06:59 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज आपके मन में किसी बात को लेकर डर बना रहेगा। लोगों द्वारा दी गई टिप्पणियों पर ध्यान न दें। जिम्मेदारियों का दबाव महसूस करेंगे। व्यवसाय में कोई नवीनीकरण लाने की आवश्यकता है। नौकरीपेशा लोगों का झुकाव आपकी तरफ बना रहेगा।
उपाय- काले रंग की घड़ी का दान करें।

वृष- आज काम से संबंधित कई मामले सुलझ सकते हैं। व्यापार में आपको अपने सामान की क्वालिटी पर विशेष ध्यान देना चाहिए। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। रिलेशनशिप में थोड़ी नाराजगी बनी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रक्त की जांच करवाते रहें।
उपाय- लकड़ी की कोई वस्तु अपने पास रखें।

मिथुन- आज के दिन किसी बड़े अधिकारी को जवाब देना पड़ सकता है। अपने काम के प्रति सतर्क रहें। लोगों पर अधिक विश्वास न करें। आज आपका रवैया थोड़ी खोजी किस्म का होगा। रिश्तेदारों द्वार विशेष सहयता मिलेगी।
उपाय- गौ माता को नमस्कार करें।

कर्क- आज विवाह संबंधी कोई प्रस्ताव आगे बढ़ सकता है। व्यापार में उचित धन लाभ होगा। पेट संबंधित तकलिफ हो सकती है। अपने साथी के प्रति बढ़ रही नकारात्मकता के प्रति रोक लगाएं। मानसिक स्थिति पर विशेष ध्यान देने की अवश्यकता है।
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

सिंह- आज किसी करीबी मित्र के द्वार नुकसान हो सकता है। मन में शंका की स्थिती बनी रहेगी। खोई हुई जॉब को पाने के लिए दिन शुभ है। आर्थिक पक्ष में सफलता मिलेगी। पति-पत्नि के संबंधों में मधुरता आएगी।
उपाय- बिल्व पत्र को दूध से धोकर शिव जी को चढ़ाएं।

कन्या- आज आपकी आर्थिक स्थिति और भी बेहतर बनेगी। निवेश के लिए दिन शुभ है। पैसे संबंधित कामों में अधिक जागरुक रहें। खर्च किया गया धन अच्छी रिटर्न देगा। करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। अपने स्वभाव में अधिक गंभीरता लाएं।
उपाय- मिश्री दान करें।

तुला- आज आपकी लव लाइफ में तनाव बना रहेगा। किसी मित्र के साथ चर्चा करने पर बात बिगड़ सकती है। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन भी रहेगा। कार्यस्थल में आपकी किसी वरिष्ठ के साथ तुलना होगी। व्यक्तिगत जीवन से अपने कार्यक्षेत्र को प्रभावित न होने दें।
उपाय- माता के गंगा जल से पांव धोएं।

वृश्चिक- आज आपके स्वभाव में गर्मी बनी रहेगी। पार्टनर के साथ झगड़ा बढ़ने की वजह से बातचीत बंद हो सकती है। हर व्यक्ति को अपनी परिस्थिती समझाने की कोशिश न करें। किसी से कर्ज लेने की स्थिति से बचें।
उपाय- सूखे नारियल का दान करें।

धनु- आज का दिन व्यापार के लिएअच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति के योग हैं। आज कोर्ट से संबंधित किसी मामले में राहत मिलेगी। अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। पिता से चल रहे किसी विवाद में बात सुलझ जाएगी।
उपाय- अपनी बहन को वस्त्र भेंट में दें।

मकर- आज कोई अपना आपको भावनात्मक रुप से क्षति पहुंचा सकता है। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। किसी बड़े निवेश की योजना बन सकती है। आपकी माता का स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। किसी करीबी मित्र का सहयोग मिलने के भी योग हैं।
उपाय- केसर का तिलक लगाएं।

कुंभ- आज धन को संचय करने में आपकी विशेष रुची रहेगी। जमीन संबंधित किसी मामले में कोर्ट का फैसला डिलेय हो सकता है। अपने किसी करीबी से भी अपयश मिलने की संभावना है। पैसों से सबंधित मामले में किसी की गांरटी न लें। अपने मामा का विशेष सहयोग मिलेगा।
उपाय- तांबे के बर्तन में भोजन करें।

मीन- व्यापार से संबंधित लोगों के लिए आज का दिन बहुत उत्तम रहने वाला है। धन का आवगमन रहेगा। नौकरीपेशा लोगों में आलस्य बना रहेगा। दिन बोरिंग रहेगा। आपके द्वार लिया गया जॉब से संबंधित कोई निर्णय लाभ देगा। पैसों से संबंधित परेशानी दूर होगी।
उपाय- सरसों के तेल का बना भोजन खाएं।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News