Tarot Card Rashifal (3rd March 2021): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Wednesday, Mar 03, 2021 - 07:58 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज किसी अतिथि के आने से खुशी का माहौल बनेगा। व्यापार में धन की वृद्धि रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए थोड़ी व्यस्तता बढ़ सकती है। बच्चों को करियर के प्रति चिंता बनी रहेगी। उन्हें उचित सलाह और सहयोग देते रहें।
उपाय- गुलकंद अपनी बहन या बेटी को खिलाएं।

वृष- आज बनी-बनाई योजनाएं विफल हो सकती हैं। मन उदास रहेगा। किसी अच्छे मित्र का साथ मूड अच्छा कर सकता है। व्यापार में स्थिती सामान्य रहेगी। निवेश की योजना बनी रह सकती है। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
उपाय- चांदी का उपयोग अधिक करें।

मिथुन- आज का दिन मिलेजुले परिणाम लेकर आया है। किसी अपने से धोखा मिल सकता है। सावधान रहें। छोटे सा निवेश बड़ा लाभ देगा। कुंवारों को अपना मनपसंद साथी प्रपोज कर सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
उपाय- ब्राहमण को खाना खिलाएं।

कर्क- आज पूरा दिन मन काम में लगा रहेगा। अपने आपको व्यस्त रखना अच्छा महसूस करवाएगा। अत्मविश्वास के साथ काम की नई शुरुआत करें। पैसों से संबंधित मामलों में किसी खास के प्रति विश्वास बढ़ेगा। किसी उच्च अधिकारी के साथ व्यक्तिगत रिलेशनशिप बढ़ेंगे।
उपाय- गाय माता की सेवा करें।

सिंह- आज आपका व्यापारिक क्षेत्र में धन निवेश बढ़ेगा। आर्थिक लाभ  भी होगा। लॉटरी और सट्टे से धन प्राप्ति के भी योग हैं। समय का सदुपयोग करें। साथी की परेशानियों को समझने की कोशिश करें। संबंधों में मधुरता लाएं।
उपाय- केले के पत्ते पर भोजन करें।

कन्या- आज आपको वाहन पर धन खर्च करना पड़ सकता है। खर्चिला स्वभाव आपको कर्ज में डूबो सकता है। आर्थिक परेशानी पर विशेष ध्यान दें। किसी मित्र या सहयोगी से सलाह करके धन निवेश की योजना बनाएं। पिता से विवाद होने की स्थित बनेगी।
उपाय- अपने घुटनों पर सरसों का तेल लगाएं।

तुला- आज आपके साथ काम की व्यस्तता बनी रहेगी। जिस कारण पार्टनर को तनाव हो सकता है, उन्हें समय दें। आपका व्यापारिक मसला थोड़ा डिलेय हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। बॉस की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। अपने वस्त्रों का खास ध्यान रखें।
उपाय- आम के वृक्ष को जल दें।

वृश्चिक- आज आपके मन में इनसिक्योरिटी की भावना बन सकती है। बच्चों को लेकर विशेष चिंता बनी रह सकती है। सोचे हुए प्लान आगे बढ़ेंगे। साथी से जुड़ी किसी समस्या का समाधान प्राप्त होगा। पानी का उचित मात्रा में सेवन करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
उपाय- नहाते समय दही का इस्तेमाल करें।

धनु- आज इन्वेस्टमेंट और इंश्योरेंस संबंधित दिन शुभ है। लिखा-पढ़ी के कामों में सफलता मिलेगी। कोई छोटी-मोटी यात्रा के योग बन रहे हैं। परिवार का साथ मिलेगा। व्यापारिक मामलों में अपने जीवनसाथी की राय जरुर लें।
उपाय- काले उड़द का दान करें।

मकर- आज प्रॉपर्टी संबंधी धन खर्च हो सकता है। जमीन या सोने से संबंधित निवेश बढ़ने की संभावना है। अपने किसी रिश्तेदार से अधिक मेलजोल बढ़ाने से लाभ मिलेगा। मामा पक्ष से विशेष लाभ मिलेगा। कंधों से संबंधित परेशानी आ सकती है।
उपाय- गरीब व्यक्ति को भोजन करवाएं।

कुंभ- आज धन लाभ होने के विशेष योग हैं। पदोन्नती होगी। किसी नकारात्मक रिलेशन से छुटकारा मिलेगा। अपनी माता से किसी विषय पर मंत्रणा होगी। जो आपको आशा से अधिक लाभ दिलवाएगी। अपना मनचाहा लक्ष्य प्राप्त करने का प्रयास करेंगे।
उपाय- संतरों का दान करें।

मीन- आज आपका दृढ़ संकल्प आपके कामों को पूरा करेगा। बहुत से रुके हुए काम आज संपन्न होंगे। किसी को धन उधार देने संबंधी सतर्क रहें। कागजी कार्यवाही अवश्य करवा लें। व्याज से धन आ सकता है। लव लाइफ में पुरानी घटनाओं को लेकर विवाद हो सकता है।
उपाय- सूखा धनिया दान करें।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News