Tarot Card Rashifal (2nd March 2021): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Tuesday, Mar 02, 2021 - 07:46 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज कईं योजनाओं पर निर्णय लेने का दिन है। आपको फैसला लेने में कठिनाई का अनुभव होगा लेकिन ये समय भी जल्दी निकल जाएगा। अपने लक्ष्य पर ध्यान रखें और व्यक्तिगत जीवन पर अधिक प्रभाव न पड़ने दें। नौकरीपेशा लोगों पर उच्च अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी।
उपाय- पीले रंग के फूल अपने इष्ट को चढ़ाएं।

वृष- आज विवाह संबंधी कोई शुभ समाचार मिलेगा। शरीर का स्टेमिना बढ़ाने की आवश्यता है। दिन की शुरुआत कुछ शुभ समाचारों के साथ होगी। सारा दिन खुशनुमा रहेगा। काम की जगह पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। उन्नती मिलेगाी।
उपाय- किसी बुजुर्ग को घड़ी भेंट करें।

मिथुन- दूसरों की गलतियां निकालने में अपना समय व्यर्थ न गंवाएं। परिस्थितियों को संभालने के लिए अपना संयम न खोएं। आज किसी करीबी से आहत हो सकते हैं। पार्टनर का सहयोग बना रहेगा। सेहत संबंधी छोटी-मोटी तकलिफ रह सकती है।
उपाय- गुड़ का दान करें।

कर्क- आज आप किसी प्रिय व्यक्ति से भेंट कर सकते हैं। अपने पार्टनर के मतभेदों को सुलझाने के लिए दिन अच्छा है। जीवन के प्रति सकारात्मकता बढ़ाएं। व्यापार और नौकरी में लिया गया बड़ा रिस्क आपको फायदा देगा। खान-पान का ध्यान रखें, पेट से संबंधित समस्या हो सकती है।
उपाय- पीला फल दान करें।

सिंह- आज आर्थिक साधन सिमित रहेंगे। अपने खर्चों को बहुत सोच-विचार कर करें। आपकी जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा। गृहस्वामी से किसी बात का विवाद हो सकता है। व्यापार संबंधित योजना सफलता देगी। रिलेशनशिप में सुधार आएगा।
उपाय- कॉस्मेटिक किसी को उपहार में दें।

कन्या- आज आपको अपनी लव लाइफ में कोई शुभ समाचार मिलेगा। व्यापार में तेजी की स्थिति बनी रहेगी। घर जरुरत के साधनों पर धन खर्च होगा। किसी बात को लेकर मन में असंतोष पैदा हो सकता है। सुनी-सुनाई बातों पर विशेष ध्यान न दें। किसी समझदारी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा।
उपाय- काले और नीले रंग का परहेज करें।

तुला- आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। किसी बहूमुल्य वस्तु के खो जाने का डर बना रह सकता है। यात्रा के समय अधिक सतर्क रहें। पिता से कोई विशेष भेंट मिल सकती है। खुद के द्वारा की गई गलतियों से सबक लें। किसी को अच्छी सलाह देनी पड़ेगी।
उपाय- किन्नरों की सेवा करें।

वृश्चिक- आज मार्केटिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आप अपने टारगेट को प्राप्त करने में सफल होंगे। पब्लिक रिलेशनशिप को और बढ़ाने की अवश्यकता है। अपने जैसे सामान्य विचारों वाले व्यक्ति से मुलाकात होगी। काम में सफलता के कारण सारा दिन उत्साह बना रहेगा।
उपाय- अपनी जेब में कुछ दाने केसर के रखें।

धनु- कोई नया काम सीखने का अवसर मिलेगा। अपने गुणों को जानने की कोशिश करें। अपने संबंधों को और भी बेहतर बनाने का अवसर मिलेगा। अपने साथी के साथ आपसी तालमेल बनाकर रखें। डॉक्टर के पास या हॉस्पिटल जाने के योग बन रहे हैं।
उपाय- मेहंदी दान करें।

मकर- आज आप में आत्मविश्वास की कमी होगी। लोगों की नकारात्मक बातों पर विशेष ध्यान न दें। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को प्रगती मिलेगी। प्रेम विवाह संबंधी कोई शुभ समाचार मिलेगा। रक्तचाप संबंधी परेशानी हो सकती है।
उपाय- अलसी का दान करें।

कुंभ- आज आपको खोया हुआ धन मिलने के योग हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। अपनी वाक शैली पर विशेष ध्यान देने की अवश्यकता है। समय का सदुपयोग सफलता दिलवाएगा। काम की जगह पर कोई विशेष लाभ मिल सकता हो। लव रिलेशनशिप इगो की वजह से प्रभावित हो सकते हैं।
उपाय- लाल रंग का उपयोग कम करें।

मीन- आज कोर्ट-कचहरी से संबंधित वाद-विवाद सुलझेंगे। निर्णय आपके पक्ष में लेने के योग हैं। पैसों से संबंधित अधिक लालच न करें। काम संबंधित निर्णय अधिक लाभ देंगे। पार्टनर का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखें।
उपाय- कुष्ठ रोगियों को भोजन करवाएं।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News