Swastik in Vastu Shastra: घर में इस जगह बनाये स्वास्तिक का चिन्ह, दूर होंगी सभी बाधाएं
punjabkesari.in Monday, May 29, 2023 - 08:54 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Swastik Sign Vastu tips: हिंदू धर्म में स्वास्तिक के चिन्ह को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। किसी भी मांगलिक कार्य को शुरू करने से पहले स्वास्तिक का चिन्ह बनाना बहुत ही जरूरी होता है। कहते हैं कि इसे बनाने से सारे कार्य कुशल-मंगल तरीके से पूर्ण हो जाते हैं। स्वास्तिक के अगल-बगल की रेखाएं गणेश जी की पत्नी रिद्धि और सिद्धि को दर्शाती है। गणेश पुराण के अनुसार स्वास्तिक गणेश जी का ही स्वरूप है इसलिए किसी भी पूजा से पहले इनकी स्थापना करना बहुत जरुरी होता है। पूजा के साथ-साथ वास्तु शास्त्र में भी इसका उपयोग किया जाता है। मनोकामना पूर्ति के लिए घर में अलग-अलग जगह पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाया जाता है। तो आइए जानते हैं किन-किन जगहों पर इसे बनाने से बिगड़े काम बन जाते हैं।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
According to Vastu where to make Swastik symbol वास्तु के अनुसार किस जगह बनाये स्वास्तिक चिन्ह:
Make these signs on the main door of the house घर में मुख्य द्वार पर बनाएं ये चिन्ह: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर ये चिन्ह बनाने से हर तरह के वास्तु दोष से छुटकारा मिलता है और दरिद्रता भी कोसों दूर चली जाती है। गेट पर अष्ट धातु या तांबे से बना स्वास्तिक लगाना शुभ होता है।
Make a swastik mark on the safe तिजोरी पर बनाएं स्वास्तिक का निशान: तिजोरी पर लाल रंग का स्वास्तिक का निशान बनाने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है और व्यापार में तरक्की देखने को मिलती है। अगर बाहर नहीं बनाना चाहते तो तिजोरी के अंदर लाल या पीले कपड़े में हल्दी और चावल बांधकर रख दें। ऐसा करने से धन में वृद्धि होती है।
Make a swastik mark in the courtyard आंगन में बनाएं स्वास्तिक का निशान: आंगन के बीच में स्वास्तिक का निशान बनाना बहुत ही लाभकारी साबित होता है। कहते हैं आंगन के बीच पितरों का वास होता है और ऐसा करने से घर से नकारात्मकता दूर रहती है और उनका आशीर्वाद बना रहता है।
It is auspicious to make a swastika mark on the door देहरी पर स्वास्तिक का निशान बनाना होता है शुभ: मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए घर की देहरी की दोनों तरफ पीले रंग का स्वास्तिक बनाना अच्छा होता है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Inspirational Context: प्रसिद्ध साहित्यकार एच.सी. वेल्स का मां के लिए प्यार कर देगा आपकी भी आंखें नम

Recommended News

J&K: अनंतनाग में 5वें दिन भी आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑप्रेशन जारी...हेलिकॉप्टर से हो रही तलाश

Hartalika Teej Vrat: दांपत्य जीवन में बढ़ रही खट-पट को दूर करेंगे ये उपाय

Road Accident: मौत लेकर आया शनिवार, UP में दो बड़े सड़क हादसों में 7 लोगों की दर्दनाक मौत…VIDEO

Jyotish Remedies of Sugar For Money And Wealth: जुबान ही नहीं, जीवन में भी मिठास घोल सकती है चीनी