Surya rashi parivartan: आज सूर्य बदलेंगे चाल, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

punjabkesari.in Friday, Aug 16, 2024 - 03:12 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Sun transit in leo 2024: 16 अगस्त को सूर्य और शनि का समसप्तक योग बनने जा रहा है। इस योग को ज्योतिष में बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। कुछ राशियों के लिए यह योग बहुत कल्याणकारी साबित होता है। जबकि कुछ राशियों को कोई न कोई परेशानी भी झेलनी पड़ती है। 16 अगस्त को शाम 7:53 पर सूर्य राशि बदलकर अपनी ही सिंह राशि में आएंगे और बहुत पावरफुल हो जाएंगे। सूर्य साल में एक बार अपनी राशि में आते हैं और एक महीना रहते हैं। सिंह राशि में गोचर करते हुए सूर्य अपना पूरा प्रभाव दिखाते हैं। 16 अगस्त को जब सूर्य सिंह राशि में आएंगे तो शनि कुंभ राशि में होंगे। शनि और सूर्य आमने-सामने आ जाएंगे और समसप्तक योग बन जाएगा।

PunjabKesari Surya rashi parivartan
इस तरह से सूर्य और शनि दोनों ही अपनी स्वराशि में मौजूद होंगे और एक-दूसरे से 180 डिग्री पर रहेंगे। सूर्य और शनि दोनों ही एक दूसरे से 7वें भाव में संचरण करते हुए दृष्टि डालते हुए समसप्तक योग का निर्माण करेंगे। इस तरह से सूर्य-शनि से समसप्तक योग बनेगा। वहीं दूसरी तरफ सूर्य और राहु दोनों ही एक-दूसरे के छठे और आठवें भाव में रहते हुए षडाष्टक योग का निर्माण भी करेंगे और इसका भी विभिन्न राशियों पर असर पड़ेगा।

PunjabKesari Surya rashi parivartan
ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और शनि का संबंध पिता और पुत्र का है लेकिन दोनों की प्रकृति अलग-अलग है। शनिदेव कर्मों के आधार पर लोगों को शुभ-अशुभ फल देते हैं। वहीं सूर्यदेव को ऊर्जा, आत्मविश्वास, उन्नति और सुख-समृद्धि का कारक माना गया है।

PunjabKesari Surya rashi parivartan

अब 16 अगस्त से सूर्य और शनि का जो समसप्तक योग बन रहा है, उससे किन राशियों की किस्मत चमकेगी और किन राशियों को थोड़ा सतर्क रहना होगा, यह आपको बताने जा रहे हैं-

PunjabKesari Surya rashi parivartan
मेष राशि- इनमें पहली राशि मेष राशि है, जिसके लिए सूर्य का गोचर और समसप्तक योग बहुत शानदार रहने वाला है। मेष राशि वालों के लिए आमदनी के नए स्रोत बनेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। आपके पराक्रम और साहस में बढ़ोतरी होगी। आपके घर मांगलिक या शुभ कार्य हो सकते हैं। आप परिवार के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर भी जा सकते हैं। आप अपने बिजनेस का विस्तार कर सकते हैं। पदोन्नति की संभावना भी अधिक रहेगी। विदेश जाने का सपना भी पूरा हो सकता है और समाज में रुतबा बढ़ेगा।

मिथुन राशि- दूसरी भाग्यशाली राशि मिथुन राशि है और यह सूर्य की मित्र राशि है। मिथुन राशि के जातकों का समय धीरे-धीरे बेहतर होगा। धन की आमदनी भी बढ़ेगी और आप अपनी कम्युनिकेशन स्किल से दूसरों को प्रभावित भी कर पाएंगे। लव लाइफ बेहतर होती जाएगी और अगर आप नौकरी पेशा हैं तो प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग भी बनेंगे। विवाह योग्य संतान के लिए अच्छे रिश्ते आएंगे और कोई रिश्ता आप फाइनल भी कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए भी समय शुभ रहने वाला है और विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना भी पूरा हो सकता है। नया वाहन और फ्लैट खरीदने के योग भी बनेंगे।

सिंह राशि- तीसरी भाग्यशाली राशि सिंह राशि है। सिंह राशि में ही सूर्य गोचर करने वाले हैं और एक महीना इसी राशि में रहने वाले हैं। सूर्य साल में एक बार ही अपनी सिंह राशि में आते हैं और बहुत पावरफुल हो जाते हैं इसलिए सूर्य का गोचर सिंह राशि वालों की किस्मत का पिटारा खोलने वाला है। सिंह राशि वालों के लिए प्रोफेशनल लाइफ में उन्नति लेकर आएगा। प्रमोशन या वेतन वृद्धि की उम्मीद कर रहे लोगों की इच्छा पूरी हो सकती है। सरकारी लेन-देन या कारोबार में लगे लोगों को फायदा होने की उम्मीद है। आपकी पिछले वर्ष की कड़ी मेहनत के ठोस परिणाम नजर आएंगे। आपका समाज के प्रभावशाली लोगों से परिचय होगा, जिनसे बने संपर्क कई कार्यों में आपको लाभ पहुंचाएंगे। कामकाज की दृष्टि से यह गोचर आपके लिए शुभ रहेगा। नौकरी-कारोबार में कई सफलताएं हासिल होंगी। सहकर्मी और वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य की सराहना करेंगे। नौकरी बदलने की सोच रहे जातकों को नए ऑफर लेटर मिल सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र से जुड़ा कोई पुरस्कार मिलने का भी योग है।

कन्या राशि- चौथी भाग्यशाली राशि कन्या राशि है। सूर्य शनि का समसप्तक योग कन्या राशि वालों के लिए लाभकारी साबित होगा। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल बनेगा। नौकरी तथा कारोबार में जबरदस्त कामयाबी मिलेगी। आध्यात्मिक कार्यों में भी आपका मन लगेगा। कन्या राशि वाले अपने परिवार या छोटे भाई-बहनों के साथ कहीं तीर्थ यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए यह गोचर काफी फायदा लेकर आएगा। कन्या राशि वाले जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। इंक्रीमेंट के साथ प्रमोशन का योग बन रहा है। आपको बिजनेस में तरक्की मिल सकती है। आप अपने कारोबार का विस्तार कर सकते हैं।

धनु राशि- पांचवी भाग्यशाली राशि धनु राशि है। सूर्य का गोचर धनु राशि वालों के लिए भी खुशियों की पोटली लेकर आ रहा है। धनु राशि वालों को बीमारी से मुक्ति मिलेगी। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी। जो लोग सेना या अन्य सशस्त्र बलों में सेवा कर रहे हैं, उनके लिए प्रमोशन के योग बनेंगे। आप अपनी मेहनत से करियर में तरक्की करेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और लंबे समय से रुके काम फिर से सुचारू रूप से चलना शुरू हो जाएंगे।

मीन राशि- छठी भाग्यशाली राशि मीन राशि है। मीन राशि वालों के लिए भी सूर्य का गोचर बहुत शुभ साबित हो सकता है। आपके स्वास्थ्य में सुधार आएगा। बिजनेस में आ रही परेशानियां धीरे-धीरे दूर होती जाएंगी। आप अपनी टैलेंट से समस्याओं को दूर करने में कामयाब रहेंगे। कोई गुड न्यूज़ भी आपको मिलेगी, जिससे आपका रुतबा भी बढ़ेगा और कॉन्फिडेंस लेवल भी बढ़ेगा। घर में खुशियां भी दस्तक देंगी और आपको अपने पिता का भी पूरा सपोर्ट मिलेगा।

सूर्य और शनि के इस समसप्तक योग के दौरान कर्क, वृश्चिक राशि, मकर राशि और कुंभ राशि वालों को थोड़ा सावधान रहना है। वाद-विवाद से खुद को दूर रखना है। इनमें कर्क राशि और वृश्चिक राशि पर शनि की ढैया भी चल रही है, जबकि मकर राशि और कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। इन राशि वालों को वहां थोड़ा सावधानी से चलना होगा और किसी को उधार देने से या किसी की झूठी गवाही देने से भी बचना होगा अन्यथा दिक्कत हो सकती है।

वृषभ राशि और तुला राशि वालों के लिए यह समसप्तक योग सामान्य रहने वाला है इसलिए चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। अगर लाभ नहीं होगा तो कोई नुकसान भी नहीं होगा।

गुरमीत बेदी
9418033344

PunjabKesari Surya rashi parivartan


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News