Surya Grahan 2022: गर्भवती महिलाओं पर गहरा असर, जानिए क्या करें क्या नहीं

punjabkesari.in Friday, Oct 21, 2022 - 07:30 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
इस साल दिवाली से ठीक एक दिन बाद यानि 25 अक्टूबर, 2022 दिन मंगलवार को साल का अंतिम सूर्य ग्रहण पड़ रहा है। बता दें सूर्य ग्रहण हो या चंद्र ग्रहण दोनों का मानव जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है। ज्योतिष शास्त्रियों के मानें तो इस दौरान कुछ कास नियमों का पालन करना आवश्यक होता है। जो व्यक्ति इस दौरान बताई गई सावधानियां का ध्यान नहीं रखता उसे ग्रहण के दुष्रभावों का सामना करना पड़ता है। तो चलिए आज जानते हैं कि इस सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। कहा जाता है इस दौरान गर्भवती महिलाओं का कोई भी गलत कदम शिशु पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। 
PunjabKesari
यहां जानते हैं सूर्य ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को क्या करना चाहिए और क्या नहीं- 
ज्‍योतिषीय और धार्मिक मान्‍यताओं के अनुसार, ग्रहण काल में प्रेगनेंट महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। क्योंकि इस समय ग्रहण की किरणें हानिकारक होती है, जिसका सीधा असर शिशु पर पड़ सकता है, और ये शिशु के लिए नुकसानदेह मानी जाती है।  

आपको बता दें, ग्रहण का सूतक काल लगने से पहले ही पीने के पानी में तुलसी के पत्ते डाल देने चाहिए। इस पानी को आप ग्रहण के बाद या ग्रहण के दौरान पी सकते हैं। क्योंकि तुलसी के पत्तों के कारण पानी दुषित नहीं हो पाता है। वैसे तो ग्रहण के दौरान पानी पीने से बचना चाहिए लेकिन अगर पीना ही पड़े तो तुलसी के पत्ते डालकर रखा हुआ पानी ही पिएं या फिर इस बीच नारियल पानी पिया जा सकता है।
PunjabKesari
ग्रहण काल को साधना का काल माना जाता है। इस दौरान अपने ईष्ट देवता की मानसिक साधना करनी चाहिए। गर्भवती महिलाएं इस दौरान गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र, सूर्य मंत्र, विष्णु मंत्र या फिर सुंदरकांड का पाठ ज़रूर करें। ये बहुत ही लाभदायक माना जाता है। इसके अलावा आपको बता दें, ग्रहण काल में बिना देव मूर्ति स्पर्श किए जप करना चाहिए।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें
PunjabKesari

आपकी जानकारी के लिए बता दें जो गर्भवती महिलाएं है वो ग्रहण के दौरान घर में कहीं भी ताला न लगाकर रखें। इससे शिशु के अंगों पर असर पड़ता है।

ग्रहण के दैरान भोजन करना भी वर्जित माना जाता है लेकिन घर में किसी को बहुत भूख लगी हो तो ईश्वर को प्रणाम कर सेवन कर सकते हैं लेकिन ध्यान रखें भोजन में तुलसी या फिर कुश डला हो।

ग्रहण के दौरान सोने की भी मनाही होती है लेकिन बिमारी और प्रेग्नेंसी के दौरान यदि जागना संभव न हो तो ईश्वर का ध्यान कर आप सो सकती हैं।
PunjabKesari

ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं चाकू, कैंची और सुई का प्रयोग न करें। तो वहीं इस दौरान ग्रहण के दौरान पति-पत्‍नी को नहीं मिलना चाहिए।

आपको बता दें, प्रेगनेंट महिलाओं और आम लोगों को भी नंगी आंखों से ग्रहण को देखने के लिए मना किया जाता है। माना जाता है कि नंगी आंखों से ग्रहण को देखने पर आंखों की रोशनी प्रभावित हो सकती है।

ग्रहण के समाप्त होते ही दुष्प्रभाव से बचने के लिए प्रेगनेंट महिलाओं को स्नान करना चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Related News