Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण का अंत भारत में दिखाई नहीं देगा

punjabkesari.in Thursday, Oct 20, 2022 - 08:20 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

जैतो (पराशर): पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने कहा कि 25 अक्तूबर को आंशिक सूर्य ग्रहण लगेगा। भारत में सूर्यास्त के पहले अपराह्न में ग्रहण आरम्भ होगा तथा इसे अधिकांश स्थानों पर देखा जा सकेगा। 

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

हालांकि ग्रहण अंडेमान एवं निकोबार द्वीप समूह तथा उत्तर-पूर्व भारत के कुछ स्थानों (आइजोल, डिब्रूगढ़, इम्फाल, ईटानगर, कोहिमा, सिबसागर, सिल्चर, तामलोंग इत्यादि) में दिखाई नहीं देगा। ग्रहण का अंत भारत में दिखाई नहीं देगा क्योंकि वह सूर्यास्त के उपरांत भी जारी रहेगा। ग्रहण की अवधि दिल्ली और मुम्बई में क्रमश: 1 घंटा 13 मिनट तथा 1 घंटा 19 मिनट होगी। 

ग्रहण यूरोप, मध्य पूर्व, अफ्रीका के उत्तर-पूर्वी हिस्सों, पश्चिमी एशिया, उत्तर अटलांटिक महासागर तथा उत्तर हिंद महासागर के क्षेत्रों में दिखाई देगा। सूर्य ग्रहण को थोड़ी देर के लिए भी नंगी आंखों से नहीं देखा जाना चाहिए, क्योंकि यह आंखों को स्थाई नुक्सान पहुंचा सकता है जिससे अंधापन हो सकता है। भारत में अगला सूर्य ग्रहण 2 अगस्त, 2027 को दिखाई देगा, जो पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा।

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News