बंद किस्मत के ताले तोड़ने के लिए रविवार के दिन अपनाएं ये ज्योतिष उपाय, बनने लगेंगे बिगड़े काम

punjabkesari.in Sunday, Jun 04, 2023 - 07:19 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Sunday Upay: हिंदू धर्म में वार यानी दिन का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि हर एक दिन किसी न किसी देवी-देवताओं को समर्पित होता है। इसी क्रम में रविवार का दिन भगवान सूर्य देव को समर्पित है। सनातन धर्म में मान्यता है कि सूर्य देव को ग्रहों का राजा कहा जाता है। यह सभी ग्रहों में सबसे बलवान होता है। इस दिन भगवान सूर्य की विधि-विधान से पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है। इसके साथ ही रविवार के दिन मां लक्ष्मी की भी आराधना करना शुभ माना जाता है। यह भी मान्यता है कि रविवार के दिन कुछ उपाय करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और हर मनोकामना पूरी करती हैं।

PunjabKesari  Sunday Upay

Ravivar Ke Upay: ज्योतिष के अनुसार कुंडली में सूर्य देव की स्थिति मजबूत होने से व्यक्ति को सुख, संपत्ति व यश की प्राप्ति होती है व बिगड़े काम भी बनने लगते हैं। ऐसे में ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कुछ उपायों की मदद से जीवन की सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं। आइए जानते हैं कि कौन-कौन से उपाय हैं, जो आपकी किस्मत के बंद दरवाजे खोल सकते हैं।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Offering arghya to sun सूर्य देवता को दें अर्घ्य
रविवार के दिन रोज सुबह उठकर स्नान करके सूर्य देवता को अर्घ्य देना चाहिए। अर्घ्य देते हुए इस मंत्र का उच्चारण जरूर करना चाहिए- 'ओम सूर्याय नमः ओम वासुदेवाय नमः ओम आदित्य नमः' इससे सूर्य देवता प्रसन्न होकर हर मनोकामना को पूरी करते हैं।

Light a Diya of desi ghee देसी घी का जलाएं दीपक
इसके अलावा रविवार के दिन अपने घर के बाहरी दरवाजे के दोनों तरफ देसी घी का दीपक जलाना चाहिए। इसे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में वास करती हैं। यह दिन भी माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए अच्छा दिन माना जाता है।

PunjabKesari  Sunday Upay

Offer water to Tulsi plant तुलसी के पौधे में चढ़ाएं जल
रविवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद तुलसी के पौधे में भी जल जरूर चढ़ाना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न होती हैं और मनोवांछित फल अपने भक्तों को देती हैं।

Donate these things on sunday इन चीजों का करें दान
रविवार के दिन दान करने के लिए भी शुभ दिन माना जाता है। इस दिन गुड़, दूध, चावल व कपड़ा का दान करने से भी सूर्य देवता प्रसन्न होते हैं। इस दिन दान का भी विशेष महत्व है।

PunjabKesari  Sunday Upay

Must apply sandalwood tilak जरूर लगाएं चंदन का तिलक
रविवार के दिन चंदन का तिलक जरूर लगाना चाहिए। ऐसा करना शुभ माना जाता है और महालक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। इसके साथ ही लाल कपड़े को जरूर शरीर में धारण करना चाहिए।

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड राष्ट्रीय गौरव रत्न से विभूषित
पंडित सुधांशु तिवारी
9005804317

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News