कालाष्टमी पर इन उपायों से करें बाबा काल भैरव को प्रसन्न, दुख-दर्द से मिलेगी मुक्ति

punjabkesari.in Saturday, Oct 03, 2026 - 10:32 AM (IST)

Kalashtami Kaal Bhairav Upay : हिंद धर्म में कालाष्टमी व्रत का बहुत खास महत्व है।  हर महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी के रूप में मनाया जाता है। यह दिन भगवान शिव के ही एक स्वरूप बाबा काल  भैरव की कृपा पाने के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, काल भैरव की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा करने और व्रत रखने से इंसान के जीवन से भय, बीमारियां, नकारात्मक शकतियां और अकाल मृत्यु का डर हमेशा-हमेशा के लिए खतद्म हो जाता है। यदि आपके जीवन में भी परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं, तो कालाष्टमी पहर भक्तिभाव से बाबा काल भैरव के कुछ खास जरूर करें। 

Kalashtami Kaal Bhairav Upay

कालाष्टमी पर किए जाने वाले उपाय

काले कुत्ते को खिलाएं मीठी रोटी या बिस्कुट
भगवान काल भैरव का वाहन काला कुत्ता माना गया है। कालाष्टमी के दिन किसी काले कुत्ते को सरसों के तेल में चुपड़ी हुई रोटी, मीठी पूड़ी या बिस्कुट खिलाएं। ऐसा करने से बाबा भैरव तुरंत प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति को राहु-केतु व शनि दोष के दुष्प्रभावों से मुक्ति मिलती है।

सरसों के तेल का चौमुखा दीपक जलाएं
शाम या रात  के समय काल भैरव या भगवान शिव के मंदिर में जाकर सरसों के तेल का चौमुखा दीपक जलाएं। दीपक में थोड़ी सी काली उड़द के दाने या काले तिल डाल दें। इससे घर की आर्थिक तंगी दूर होती है और रुका हुआ धन वापस मिलने के योग बनते हैं।

Kalashtami Kaal Bhairav Upay

काल भैरव अष्टकम का पाठ
कालाष्टमी की रात पूजा के समय 'कालभैरवाष्टकम्' का पाठ करना बेहद फलदायी होता है। यदि पूरा पाठ न कर सकें, तो "ॐ कालभैरवाय नमः" या "ॐ भयंकरॉय नमः" मंत्र की कम से कम 108 बार जाप माला फिरें। इससे मन से हर तरह का डर और तनाव पूरी तरह दूर हो जाता है।

उड़द के बड़े और जलेबी का भोग लगाएं
पूजा के दौरान बाबा भैरव को उड़द की दाल के बड़े, इमरती या बेसन की मिठाइयों का भोग अर्पित करें। इसके बाद इस प्रसाद को गरीबों या जरूरतमंदों में बांट दें। माना जाता है कि इस उपाय से नौकरी और व्यापार में आ रही रुकावटें तुरंत खत्म होती हैं।

Kalashtami Kaal Bhairav Upay

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News