घर में हुआ है मांगलिक कार्य तो न करें श्राद्ध! जानें शास्त्रों के अनुसार क्या हैं नियम और उपाय

punjabkesari.in Friday, Sep 25, 2026 - 06:46 AM (IST)

Shraddh rules: हिंदू धर्मशास्त्रों के अनुसार, पितृ पक्ष में पूर्वजों और पितरों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान, तर्पण एवं भोजन अर्पित किया जाता है। मान्यता है कि विधि-विधान से किए गए श्राद्ध कर्म से पितर तृप्त होते हैं। हालांकि, जिन परिवारों के घर में हाल ही में कोई शुभ या मांगलिक कार्य संपन्न हुआ होता है, उनके मन में यह संशय रहता है कि उन्हें श्राद्ध करना चाहिए या नहीं। सालभर के भीतर मांगलिक कार्य हुआ है तो न करें ये काम।

PunjabKesari Pitru Paksha Rules
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, जिन परिवारों में पिछले एक वर्ष के भीतर विवाह या उपनयन संस्कार जैसे बड़े मांगलिक कार्य संपन्न हुए हैं, उन्हें पितृ पक्ष के दौरान पिंडदान, तर्पण और श्राद्ध का भोजन अर्पित नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही, ऐसे परिवारों को श्राद्ध कर्म के दौरान सिर मुड़ाने (मुंडन) की परंपरा का पालन भी नहीं करना है और न ही प्रतिदिन ग्रास निकालने की आवश्यकता होती है।

PunjabKesari Pitru Paksha Rules
मांगलिक कार्य के बाद क्यों आवश्यक नहीं है श्राद्ध?
इसके पीछे का शास्त्रीय कारण यह है कि जब भी घर में कोई बड़ा मांगलिक कार्य आयोजित किया जाता है, तब पितरों को भी विधि-विधान से आमंत्रित किया जाता है। उस मांगलिक अनुष्ठान के दौरान पितरों की आत्माएं उससे जुड़ती हैं और हमारी सेवा व आदर से तृप्त हो जाती हैं। चूंकि मांगलिक कार्य के समय पितरों की तृप्ति पहले ही हो चुकी होती है, इसलिए उसी वर्ष पितृ पक्ष में पुनः श्राद्ध कर्म की आवश्यकता नहीं मानी जाती।

PunjabKesari Shraddh
पितरों के प्रति श्रद्धा जताने का सरल विकल्प
मांगलिक कार्य वाले परिवारों के लिए पिंडदान और तर्पण वर्जित होने के बावजूद, माता-पिता व पितरों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के लिए शास्त्रीय उपाय बताया गया है।

अमावस्या पर अन्न दान: आप सर्वपितृ अमावस्या के दिन ब्राह्मणों को भोजन करा सकते हैं या फिर अन्न का दान कर सकते हैं। इस प्रकार शास्त्रों के नियमों का पालन करते हुए पितरों के प्रति अपना आदर और आभार प्रकट किया जा सकता है।

PunjabKesari Pitru Paksha Rules

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News