Sun Transit 2025: अब सूर्य बनाएंगे राजयोग, चमकेंगे इन राशियों के सितारे

punjabkesari.in Tuesday, Dec 16, 2025 - 03:37 PM (IST)

Sun Transit 2025: ग्रहों के राजा सूर्य अब कई राजयोग बनाने वाले हैं क्योंकि वह अपने मित्र देवगुरु बृहस्पति की धनु राशि में 16 दिसंबर से आ रहे हैं। धनु राशि में जब भी सूर्य का गोचर होता है तो सूर्य महाबली हो जाते हैं। उनकी पावर और बढ़ जाती है और कई राशियों के लिए जीवन में तरक्की के रास्ते खुलते चले जाते हैं।  सूर्य ग्रहों के राजा है तो बृहस्पति को नवग्रह में गुरु का दर्जा हासिल है। गुरु की राशि में एक महीना रहते हुए सूर्य कई राशियों की किस्मत का सितारा बुलंद रहने वाला है।

PunjabKesari Sun Transit 2025

सूर्य जब पावरफुल होते हैं, तो उनकी ऊर्जा अपने चरम पर होती है। यह आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और नई शुरुआत का संकेत देता है। साथ ही सूर्य का यह गोचर धार्मिक और मांगलिक कार्यों के लिए भी अत्यंत शुभ माना जाता है।

सूर्य को ऊर्जा, कॉन्फिडेंस, लीडरशिप और आत्म सम्मान का प्रतीक माना जाता है। सूर्य हमारे भीतर एक नई एनर्जी, एक नई जागरूकता का संचार करते हैं। मैंने बहुत से प्रशासनिक अधिकारियों की कुंडलियां देखी हैं। बहुत से सीनियर पॉलीटिशियंस की कुंडलीया भी देखी हैं। मैंने देखा है कि ऐसे लोगों की कुंडली में सूर्य बहुत ही डायनेमिक पोजीशन पर होते हैं, बहुत पावरफुल होते हैं और वह उस व्यक्ति का प्रभाव बढ़ा देते हैं यानि सिविल एडमिनिस्ट्रेशन हो या राजनीति, ऐसे व्यक्ति का डंका बजने लगता है। सूर्य जब राज योग बनाते हैं तो अपना पूरा जलवा दिखाते हैं। अब 16 दिसंबर से यही जलवा एक महीने के लिए देखने को मिलने वाला है। सूर्य कई राशियों की किस्मत का सितारा बुलंद करने वाले हैं। मेरी यह पोस्ट इसी विषय पर है।

16 दिसंबर को सर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे। धनु राशि में पहले से ही मंगल ग्रह मौजूद हैं और यहां सूर्य और मंगल का आदित्य मंगल राजयोग बनेगा। इसके बाद 20 दिसंबर को शुक्र धनु राशि में प्रवेश करेंगे। यहां सूर्य और शुक्र का शुक्र आदित्य राजयोग बनेगा, जिसे ज्योतिष में बहुत ही पावरफुल माना जाता है। सूर्य और शुक्र के बाद 29 दिसंबर को बुध ग्रह भी धनु राशि में आ जाएंगे। यहां सूर्य का बुद्ध के साथ कांबिनेशन बनेगा तो बुध आदित्य राजयोग बनेगा और इसे भी ज्योतिष में बहुत पावरफुल माना जाता है। शुक्र और बुध अलग से लक्ष्मी नारायण राजयोग बनाएंगे, जिसे सूर्य की ऊर्जा भी मिलेगी।

16 दिसंबर से कई राजयोग बनने जा रहे हैं। सूर्य का राशि परिवर्तन और एक साथ चार राजयोग बनाना, जिन राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है और जिन राशियों की किस्मत बदलने वाला है, उनका जिक्र मैं यहां करने जा रहा हूं इसलिए इस पोस्ट को अंत तक जरूर देखिएगा।

PunjabKesari Sun Transit 2025

पहली भाग्यशाली राशि मेष राशि है, जो मंगल की राशि है और सूर्य की उच्च राशि है। सूर्य का गोचर मेष राशि वालों को बहुत पॉजिटिविटी देगा। बहुत एनर्जी देगा। बहुत ही प्रेरणा देगा और मेष राशि के लोग अपने अंदर छिपी हुई टैलेंट को बाहर लेकर आएंगे, बोल्ड डिसीजंस लेंगे।  चैलेंज स्वीकार करेंगे। लाइफ में रिस्क भी लेंगे और तेजी से आगे बढ़ेंगे। आपके कई अटके हुए काम बनते चले जाएंगे। पूरी तरह से डंका बजेगा। नौकरी और कारोबार में आपको अपने आप को साबित करने के कई मौके मिलेंगे।

दूसरी भाग्यशाली राशि कर्क राशि है, जो सूर्य के मित्र चंद्रमा की राशि है और बृहस्पति की उच्च राशि है। इस राजयोग के चलते कर्क राशि वालों का प्रभाव बढ़ेगा। उनके व्यक्तिगत संबंधों में मधुरता आएगी। अटके हुए काम तेजी से बनने लगेंगे। विदेश जाने की कोई फाइल लगाई है तो अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। आपकी मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा। आपकी अंदर छिपी हुई टैलेंट दुनिया के सामने खुलकर आएगी। आपकी फैन फॉलोइंग बढ़ेगी। विरोधी चारों खाने चित होते चले जाएंगे।

तीसरी भाग्यशाली राशि सिंह राशि है, जो सूर्य की अपनी राशि है। सूर्य का गोचर सिंह राशि वालों के लिए बहुत शानदार रहने वाला है और सिंह राशि वालों के जीवन में मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा और बंपर लाभ के मौके आएंगे। सूर्य आपको ऊर्जा, उत्साह और बहुत ही पॉजिटिविटी देंगे। आपको कई क्षेत्रों में लीड करने का यानी नेतृत्व करने का मौका देंगे। प्रमोशन के योग बनेंगे। आपका यश और मान यानी सोशल स्टेटस बढ़ेगा। आप के निर्णय को सराहा जाएगा। विरोधी आप के आगे टिक नहीं पाएंगे। कोर्ट-कचहरी में भी आपको सफलता मिलेगी और पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा।

चौथी भाग्यशाली राशि तुला राशि है। सूर्य के गोचर से तुला राशि वाले लोग जो अभी तक उधेड़बुन में थे और कोई स्पष्ट निर्णय नहीं ले पा रहे थे। वह अब महत्वपूर्ण निर्णय जिंदगी में लेंगे और तेजी से आगे बढ़ेंगे। नए प्रोजेक्ट में आपको सफलता मिलेगी। कोई बड़ी डील भी आप फाइनल कर सकते हैं। इनकम के साधन बढ़ते जाएंगे और आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। तुला राशि के जो स्टूडेंट कॉम्पिटेटिव एक्जाम की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए कामयाबी इंतजार कर रही है। लव लाइफ भी आपकी बेहतर होती जाएगी।

पांचवी भाग्यशाली राशि धनु राशि है, जिसमें सूर्य गोचर करेंगे और कई राजयोग बनाएंगे। सूर्य का गोचर धनु राशि वालों के भाग्य के दरवाजे खोल देगा। सूर्य आपके कई बिगड़े हुए काम संवारते चले जाएंगे और समाज में आपका डंका का बजेगा। प्रमोशन का योग बनेगा। नई प्रॉपर्टी बनाने में आप कामयाब रहेंगे। अगर आप पॉलिटिक्स में हैं तो कोई अच्छी पोस्ट आपको मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामले में भी आपको जबरदस्त सफलता मिलने वाली है।

छठी भाग्यशाली राशि मीन राशि है। सूर्य का यह गोचर मीन राशि के लोगों की जिंदगी में काफी बदलाव लेकर आएगा। आपके कार्यक्षेत्र में तरक्की होगी। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। लोग आपके विचारों के आगे नतमस्तक होंगे। जो योजनाएं आपने बना रखी थी और अभी तक वह पाइप लाइन में थी, वह अब पूरी होने लगेगी यानी इंप्लीमेंट स्टेज पर आ जाएंगी यानी क्रियान्वित होने लगेंगी। आपकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ अच्छी होती जाएगी। विदेश से कोई अच्छी खबर मिलेगी और इनवेस्टमेंट का भी आपको पूरा लाभ मिलेगा।

गुरमीत बेदी
9418033344

PunjabKesari Sun Transit 2025

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News