Daily horoscope : दैनिक राशिफल में जानें, किस्मत का सितारा किसका देगा साथ

punjabkesari.in Saturday, Jun 13, 2026 - 07:49 AM (IST)

मेष : सितारा कारोबारी कामों के लिए बेहतर, टीचिंग, कोचिंग, प्रकाशन, लिकर, होटलिंग, टूरिज्म का काम करने वालों को अपने कामों में लाभ मिलेगा।

वृष:  सुबह तक समय परेशानी वाला, फिर बाद में कामकाजी दशा सुधरेगी, खुशदिल मूड के कारण आपको हर काम सहल दिखाई देगा।

मिथुन: सुबह तक समय बेहतर, फिर बाद में समय खर्चों वाला बनेगा, किसी पर न तो भरोसा करें और न ही किसी की जिम्मेदारी में फंसें।

कर्क: सितारा व्यापार कारोबार में लाभ वाला, कारोबारी टूरिंग फ्रूटफुल रहेगी, यत्न करने पर कोई कारोबारी समस्या भी हल होगी।

सिंह : राजकीय कामों में कदम बढ़त की तरफ, बड़े लोग मेहरबान रहेंगे तथा आपकी किसी समस्या को सुलझाने में मदद कर सकते हैं।

कन्या : किसी धार्मिक प्रोग्राम के साथ जुड़ने, धार्मिक लिटरेचर पढ़ने, कथा-वार्ता, भजन-कीर्तन सुनने में जी लगेगा।

Tarot Card Rashifal (13th June): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

आज का राशिफल 13 जून, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

लव राशिफल 13 जून- ये दूरी कहती है, पास मेरे आजा रे

Aaj Ka Good Luck (13th June 2026):  आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय
  
तुला: सितारा सेहत को अपसैट रखने वाला पांव फिसलाने वाला, इसलिए सावधानी रखें, मगर आम हालात अनुकूल चलेंगे।

वृश्चिक: अर्थ दशा बेहतर रहेगी, हर मोर्चा पर दोनों पति-पत्नी की एक जैसी सोच रहेगी, सफलता साथ देगी।

धनु : किसी मजबूत शत्रु के टकरावी मूड के कारण आपकी परेशानियां बढ़ेंगी, सफर का प्रोग्राम भी न बनाएं।

मकर: संतान साथ देगी, सपोर्ट करेगी तथा आपकी किसी समस्या को सुलझाने में बड़ी हैल्पफुल होगी।

कुंभ: जमीनी-जायदादी कामों के लिए आपकी भागदौड़ अच्छा नतीजा देगी, मान-सम्मान की प्राप्ति, शत्रु कमजोर रहेंगे।

मीन : किसी बड़े व्यक्ति की मदद लेने के लिए यदि आप उससे मिलेंगे, तो वह आपकी बात ध्यान तथा धीरज के साथ सुनेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News