Daily horoscope : आज इन राशियों का संडे बनेगा फन डे

punjabkesari.in Sunday, Jun 21, 2026 - 02:32 AM (IST)

मेष : आम सितारा मजबूत, जो आपको हिम्मती, उत्साही तथा कामकाजी तौर पर व्यस्त तथा एक्टिव रखेगा, शत्रु कमजोर रहेंगे।

वृष:  खेती उत्पादों, खेती उपकरणों, खादों-बीजों, करियाना वस्तुओं तथा गारमैंट्स का काम करने वालों को अपने कामों में भरपूर लाभ मिलेगा।

मिथुन: व्यापार तथा कामकाज की दशा संतोषजनक, यत्नों प्रोग्रामों में कामयाबी मिलेगी, मगर पानी तथा शीत वस्तुओं को परहेज के साथ यूज करें।

कर्क : सितारा उलझनों, झगड़ों, पेचीदगियों वाला, न तो किसी की जिम्मेदारी में फंसें और न ही किसी पर ज्यादा भरोसा करें।

सिंह : सितारा व्यापार कारोबार में लाभ वाला, कारोबारी टूरिंग, प्रोग्रामिंग तथा प्लानिंग फ्रूटफुल रहेगी, मान-सम्मान की प्राप्ति।

कन्या : राजकीय कामों में कामयाबी मिलेगी, बड़े लोग मेहरबान कंसिडरेट रहेंगे, मगर स्वभाव में क्रोध बना रहेगा।

आज का राशिफल 21 जून, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

लव राशिफल 21 जून- दिल जिगर नज़र क्या हैं, मैं तो तेरे लिए जान भी दे दूं

आज का राशिफल- 21 जून 2026

तुला: किसी धार्मिक प्रोग्राम के साथ जुड़ने, धार्मिक लिटरेचर पढ़ने, कथा-वार्ता, भजन-कीर्तन सुनने में जी लगेगा।

वृश्चिक: सितारा सेहत के लिए कमजोर, इसलिए खान-पान संभल-संभाल कर करना चाहिए, वैसे अर्थ दशा ठीक-ठाक रहेगी।

धनु : अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, सफलता साथ देगी, फैमिली फ्रंट पर मधुरता, तालमेल, सद्भाव बना रहेगा।

मकर: शत्रु चूंकि नुकसान पहुंचाने के लिए हर दाव खेल सकते हैं, इसलिए उनसे फासला रखना हितकर रहेगा।

कुंभ: संतान साथ देगी तथा उसका सहयोगी रुख आपकी किसी उलझी समस्या को संवारने में इंस्ट्रूमैंटल होगा।

मीन : कोर्ट-कचहरी में जाने पर आपके पक्ष की बेहतर सुनवाई होगी, मान-सम्मान की प्राप्ति, मगर अपने क्रोध पर जब्त रखें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News