भविष्यफल: मूल नक्षत्र का सूर्य बनाने जा रहा है कूल संडे
punjabkesari.in Sunday, Dec 24, 2017 - 08:12 AM (IST)
आज का शुभाशुभ: रविवार दि॰ 24.12.17 चंद्र कुंभ राशि व शतभीषा नक्षत्र, भाग्यांक 5, शुभरंग हरा, शुभदिशा उत्तर, राहुकाल शाम 4:30 से सायं 6 तक।
आज का महामंत्र: ॥ ह्रीं सूर्याय इनाय नमः ॥ इस सूर्य मंत्र से हैल्थ में सुधार आता है।
आज का विशेष उपाय: सांसरिक प्रसन्नता में वृद्धि हेतु सूर्य को दूध-शहद से अर्घ्य दें।
मेष: सामाजिक क्षेत्र में ख्याति बढ़ेगी। परिवार में आनंद का माहौल रहेगा। अविवाहितों हेतु विवाह के संयोग बनेंगे। घूमने की योजना बनेगी।
वृष: कार्य सफलता से प्रसन्नता होगी। व्यापारियों को व्यापार में वृद्धि मिलेगी। लक्ष्मी देवी की कृपा दृष्टि रहेगी। कुटुंब में सुखद वातावरण रहेगा।
मिथुन: इच्छापूर्ति के अवसर मिलेंगे। बड़े-बुजुर्गों से सहयोग मिलेगा। बिजनैस में स्थिति सुधरेगी। निर्धारित कार्य करने हेतु प्रयासरत रहेंगे।
कर्क: स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। खान-पान का ध्यान रखें। संडे होने के बावजूद थकान रहेगी। बिजनैस में कार्यभार वश मानसिक तनाव रहेगा।
सिंह: विपरीत लिंगियों से भेंट होगी। दोस्तों संग मौज-मस्ती करेंगे। वाहन सुख मिलेगा। नए वस्त्रों की खरीदारी करेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।
कन्या: हर कार्य में यश मिलेगा। परिवारजनों संग हर्षोल्लास में समय बितेगा। सहकर्मियों से लाभ मिलेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी।
तुला: लिटरेचर में रुझान बढ़ेगा। प्रेमी संग हुई भेंट शुभ फलदायी होगी। संतान की प्रगति के समाचार मिलेंगे। स्टूडैंटस हेतु समय अच्छा है।
वृश्चिक: मनोदशा बिगड़ेगी। परेशानियों वश दुखी रहेंगे। स्वजनों से अनबन होगी। लोगों के समक्ष अपमान होने के योग हैं। मानहानि के योग हैं।
धनु: एक्टिव रहने से पैसे की परेशानी सुलझेगी। खास व्यक्ति से परिचय बिजनैस में फायदा पहुंचाएगा। खास पेपर गुम होने से दुख होगा।
मकर: लोगों से अच्छे संबंध बनेंगे। धर्मस्थल पर जाने का आयोजन होगा। विदेश से अच्छे समाचार मिलेंगे। पूंजी निवेश हेतु दिन अच्छा है।
कुंभ: निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करेंगे। आर्थिक लाभ होगा। रिश्तेदार के घर पार्टी में जाएंगे। स्वजनों से मुलाकात सुखद रहेगी। दांपत्य सुख बढ़ेगा।
मीन: व्यावसायिक कार्यों में असफलता मिलेगी। खर्च सामान्य से अधिक रहेगा। सोशल वर्क में व्यस्तता बढ़ेगी। सेहत संबंधी चिंता रहेगी।
आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com